इसे देखकर सैफ को आ सकता है गुस्सा और आपको प्यार !
आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'की एंड का' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और हमें पता है कि इस पोस्टर को देखने के बाद आप भी यही बोलेंगे। इस कपूर + कपूर की जोड़ी काफी डिफ्रेंट है।
'की एंड का' 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। काफी समय के बाद करीना कपूर किसी फिल्म में दमदार भूमिका में दिखने वाली हैं, वहीं अर्जुन कपूर भी काफी अलग अवतार में नजर आने वाले हैं।
[अजय देवगन का दूसरा पहलू..जब काजोल के खींचे कान !]
बता दें, फिल्म महिला vs पुरूष थीम पर है। अर्जुन फिल्म में हाउस हस्बैंड बने हैं, जबकि करीना वर्किंग वुमैन जो फाइनेशियली घर की पूरी जिम्मेदारी उठाती है। फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की केमेस्ट्री वाकई देखने लायक है।
ट्रेलर में भी दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। अप्रैल अंक के फिल्मफेयर ने कवर फोटो के लिए अर्जुन कपूर और करीना कपूर को चुना। दोनों की शानदार केमेस्ट्री यहां भी नजर आ रही है। देखिए इनकी फोटोशूट की तस्वीरें और साथ हीं जानिये फिल्म के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications


