पैसों के लेकर जब करीना कपूर और करण जौहर में हो गई थी लड़ाई, फिर फिल्म पर हुआ था इसका असर!

Kareena Kapoor- Karan Johar

Kareena Kapoor and Karan Johar: बॉलीवुड की दुनिया के अच्छे दोस्तों में शुमार करण जौहर और करीना कपूर खान के बीच भी पैसों को लेकर लड़ाई हो चुकी है। हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि दोनों ने करीब सालभर तक एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी, इसी के चलते फिल्म पर भी असर पड़ा था।

करीना कपूर और करण जौहर की लड़ाई-

दरअसल बात ऐसी है कि, करण जौहर और करीना कपूर खान के बीच पैसों की वजह से दरार आ गई थी। इसका जिक्र करण जौहर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'एन अनसूटेबल बॉय' में भी किया है। कहानी की शुरुआत होती है साल 2002 से, उस दौरान करीना कपूर, ऋतिक रोशन और रानी मुखर्जी स्टारर 'मुझसे दोस्ती करोगे' फिल्म रिलीज हुई थी।

हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दम तोड़ दिया था, जिससे करीना काफी ज्यादा परेशान थीं। इसके बाद करण जौहर ने फिल्म 'कल हो ना हो' के लिए तैयारी शुरू कर दी और उसकी कास्टिंग करने लगे। फिल्म के पहले वीकेंड पर करण जौहर ने करीना कपूर को कॉल किया और उन्हें फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का ऑफर दिया।

करीना ने शर्त रख दी कि वह फिल्म में उस वक्त ही काम करेंगी, जब उन्हें शाहरुख खान जितनी फीस मिलेगी, यह सुनकर करण हैरान रह गए और उन्होंने करीना को साफतौर पर इनकार कर दिया। करीना के व्यहार से करण दुखी थे, लेकिन अपने पिता यश जौहर के कहने पर उन्होंने करीना को दोबारा कॉल किया।

जानकार बताते हैं कि उस दौरान भी करीना ने उनका फोन नहीं उठाया, जिससे करण बुरी तरह नाराज हो गए, उन्होंने फिल्म में प्रीति जिंटा को कास्ट कर लिया। बता दें कि इस घटना के बाद करण जौहर और करीना कपूर ने करीब नौ महीने तक एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखा था वहीं, एक साल तक उनकी बात भी नहीं हुई थी।

जब यश जौहर की तबीयत खराब हुई, तब उनका हाल-चाल जानने के लिए करीना ने करण को कॉल किया और उनकी दोस्ती नए सफर पर चल पड़ी। कहते हैं ना पैसो के चक्कर में अक्सर ही रिश्ते खराब हो जाते हैं और बात फिर चाहे आम इंसान की हो या फिर सेलेब्स की हो, खैर आज के वक्त में करीना और कपूर अच्छे दोस्त हैं।

Read more about: kareena kapoor karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X