ढलती उम्र में इन हसीनाओं को आई बच्चे पैदा करने की याद, 35 पार प्रेग्नेंट होकर दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

Actress Late Pregnancy: मां बनने की कोई उम्र नहीं होती ,अगर आप अपने आप को फिट रखते हैं तो आप 30 या 40 की उम्र के बाद भी गर्भावस्था धारण कर सकते हैं. इस बात को साबित कर दिया है बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने. जिन्होंने 30 या 40 की उम्र के बाद काफी खूबसूरत और हेल्दी बच्चों को जन्म दिया है. तो आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जो 30 के बाद बनी है मां.
उपासना कामिनेनी
उपासना 35 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है, उपासना का कहना है कि महिलाएं किसी भी उम्र में मां बनने का विकल्प चुन सकती है, उपासना का कहना है कि रामचरण ने कभी भी उन पर मां बनने का दबाव नहीं डाला. इसीलिए तीस के दशक के अंत में वह मां बनने की इच्छा जाहिर कर रही है.
अनीता हसनंदानी
टीवी के काफी खूबसूरत अभिनेत्री अनीता 40 साल की उम्र में मां बनी थी. अनीता का कहना था कि वह जब मां बनने के बारे में सोच रही थी तो काफी चिंतित थी .लेकिन मां बनने के बाद वह काफी गर्व महसूस कर रही है. अनीता का कहना है कि उम्र तो बस एक नंबर है ,उन्होंने नेचुरल तरीके से अपनी प्रेगनेंसी को कंसीव किया है.
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या को 38 साल की उम्र में जन्म दिया था. आज ऐश्वर्या राय की बेटी की उम्र 11 साल की है. ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी खुश थी.
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने 36 साल की उम्र में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. आज करीना कपूर खान एकदम फिट एंड फाइन है.जेह करीना कपूर खान का सबसे खूबसूरत बेबी है.
शिल्पा शेट्टी
सबसे खूबसूरत और कभी ना बूढ़ी होने वाली अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी ने 37 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे वियान राज कुंद्रा का स्वागत किया था. और आज शिल्पा शेट्टी को टिनसेलटाउन की सबसे फिट एंड हॉट मॉम में गिना जाता है.
गौहर खान
गौहर खान 39 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है. गौहर खान का कहना है कि वह काफी गर्व महसूस कर रही है. गौहर खान अक्सर बेबी बंप को फ्लांट करती नजर आती है. गौहर खान का कहना है कि मां बनने की इस भावना को हर महिला को महसूस करना चाहिए.
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु की उम्र 44 साल है. 44 साल की उम्र में बिपाशा बसु प्ले एक बेहद खूबसूरत बेटी को जन्म दिया था. बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' रखा है.


Click it and Unblock the Notifications