अब कहां और क्या कर रही हैं करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी, 10 महीने में ही हो गया था तलाक

टीवी और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां रचाई और उनकी पहली शादी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा निगम के साथ में हुई थी। श्रद्धा निगम ने फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। एक्ट्रेस को जोश और कृष्ण अर्जुन जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। वहीं उन्हें चूड़ियां सीरियल में भी देखा गया। एक वक्त पर करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम के अफेयर के चर्चे हुआ करते थे। लेकिन शादी के 10 महीने बाद दोनों का तलाक हो गया।
सिर्फ 10 महीने में ही टूट करण और श्रद्धा का रिश्ता
दरअसल साल 2008 में करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम की बहुत ही धूमधाम से शादी हुई। शादी के कुछ ही महीना बाद दोनों में तनाव की खबरें सामने आने लगी। बताया तो यह भी गया था की झलक दिखला जा 3 के वक्त करण सिंह ग्रोवर का अपनी कोरियोग्राफर के साथ में अफेयर चलने लगा। जिसके कारण श्रद्धा निगम ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ दिए और अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
एंटरप्रेन्योर बन चुकी है श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर से अलग होने के बाद में श्रद्धा निगम ने साल 2012 में टेलीविजन एक्टर मयंक आनंद के साथ में शादी रचाई। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूर रहकर फैशन की दुनिया में कामयाबी हासिल की। श्रद्धा निगम एक अब एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं। उनका क्लॉथिंग और इंटीरियर से लेकर आर्किटेक्चर तक का बिजनेस फैल चुका है। 44 साल की उम्र में श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है।
करण सिंह ग्रोवर ने रचाई तीन शादियां
करण सिंह ग्रोवर की बात की जाए तो आपको बता दें कि तलाक लेने के बाद में एक्टर की नजदीकियां मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ में बढ़ने लगी। दोनों ने साल 2012 में शादी रचाई और इस वक्त श्रद्धा निगम ने भी मयंक से शादी की थी। लेकिन शादी के 2 साल के बाद करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का तलाक हो गया। बाद में बिपाशा बसु के 7 साल 2016 में करण ने शादी रचाई। अब वह दोनों एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications













