इस एक्टर ने की 3 शादियां, 2 को दिया धोखा और तलाक.. रंगे हाथ बीवी ने पकड़ा तो जड़ दिया जोरदार तमाचा

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर की पर्सनल लाइफ काफी रोमांचक रही है। इस एक्टर ने टोटल 3 शादियां की हैं और पहली की दो शादियों का किस्सा काफी चर्चित है।
दोनों बीवियों को धोखा और तलाक के बाद इस एक्टर ने एक बॉलीवुड अदाकारा को अपनी हमसफर बनाया। हम बात कर रहे हैं बर्थडे बॉय करण सिंह ग्रोवर की। आज उनका जन्मदिन है और इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ रोमांचक बातें हम आपको बताने वाले हैं।
सभी जानते हैं कि करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी शादी किसी और से नहीं बल्कि एक्ट्रेस बिपाशा बासु से की है। लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी पहली और दूसरी पत्नी कौन थी? एक बार तो धोखा देने के चक्कर में उनको थप्पड़ भी पड़ चुका है।
श्रद्धा निगम
करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी का नाम श्रद्धा निगम है। उन्होने श्रद्धा से साल 2008 में शादी की थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और अगले साल यानि 2009 में ही उनका तलाक हो गया था।
दूसरी शादी जेनिफर विंगेट
करण सिंह ग्रोवर ने बेहद मशहूर और खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को दूसरी बार हमसफर बनाया था। ये दोनों एक शो के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि उनके साथ भी रिश्ता ज्यादा नहीं चला। कहा जाता है कि करण को जेनिफर दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस दौरान गुस्साई जेनिफर ने उनको तमाचा मारा था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। कहा जाता है शादी के दौरान वो अपनी पहली पत्नी से मिलने लगे थे।
बिपाशा बासु से की तीसरी शादी
इस वक्त करण सिंह ग्रोवर की लाइफ पूरी तरह से सेट है। उन्होने बिपाशा बासु से 2016 में शादी की थी। उनका बेबी भी है और दोनों आराम से जिंदगी बिता रहे हैँ। करण सिंह ग्रोवर ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होने बिपाशा के साथ भी स्क्रीन साझा की है।


Click it and Unblock the Notifications











