..................... Karan Johar turns 47 know here read unknown facts about him and pics - Hindi Filmibeat

Birthday: ये हैं बॉलीवुड के करोड़ी सुपरस्टार, शाहरुख के नंबर 1 दोस्त, आलिया के हैं गॉडफादर

By Prachi Dixit

पर्दे पर ना आकर भी बॅालीवुड में सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं करण जौहर। 21 साल पहले अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है से करण जौहर ने रोमांस को एक अलग पायदान पर ले गए। पहली फिल्म से करण बन गए सुपरहिट निर्माता। शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी को सुपरहिट बनाने का श्रेय करण को बखूबी जाता है।

साथ ही 'कुछ कुछ होता है' फिल्म से इंडस्ट्री को रानी मुखर्जी जैसी प्रतिभा से मिलाने का काम भी करण ने किया। कई स्टार्स को स्टारडम का स्वाद चखाने वाले करण जौहर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्माता-निर्देशक करण जौहर की सफलता की लिस्ट लंबी है। एक तरफ जहां उनके खाते में बाहुबली जैसी 500 करोड़ी फिल्म है तो साथ ही वह स्टार किड्स लांच की दुनिया में भी लोकप्रिय है।

karan johar

आलिया भट्ट और वरुण धवन को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से स्टारडम की ऊंचाइयों तक पहुंचाने का रास्ता करण ने ही दिया है। इतना ही नहीं 'धड़क' के साथ जान्हवी कपूर के खाते में 100 करोड़ की फिल्म लिखने का काम भी करण ने किया है।

निर्देशक को तौर पर करण ने अब तक कई फिल्में की हैं और उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कहर बरपाया है। 'सिंबा', 'माइ नेम इज खान', 'कल हो ना हो', 'राजी', 'ये जवानी है दीवानी', 'दोस्ताना', '2 स्टे्टस' ,'वेक अप सिड' के साथ सुपरहिट फिल्मों की लंबी कतार करण के खजाने में पड़ी हैं। दोस्ती के मामले में भी करण हीरे जैसा दिल रखते हैं। यहां देखिए उनकी दोस्ती से लकदक तस्वीरें और कुछ खास जानकारी..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X