Karah Johar B'day: पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर, फिर 500 करोड़ी बाहुबली Dhamaka, सबसे बड़े स्टार
20 साल पहले अपनी एक फिल्म से बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाले निर्माता-निर्देशक का वो जलवा आज भी बदस्तूर कायम है। न सिर्फ फिल्म बल्कि अपनी दोस्ती के लिए भी पूरे बॉलीवुड में जाने-जाते हैं। वहीं टैलेंट की बात करें तो फिल्मों से लेकर टॉक शो तक हर जगह अपना नाम सबसे ऊपर लिखा चुके हैं। और तो और कॉन्ट्रोवर्सी के मामले में भी इनका नाम पीछे नहीं है। आज बॉलीवुड के ये सबसे बड़े स्टार अपना 46वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं।
['रेस 3' में वरूण धवन की जबरदस्ती एंट्री, फिर क्या था.. हुआ धमाका!]
अगर आप अब भी नहीं पहचाने तो हम आपको बता दें कि यहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्माता-निर्देशक करण जौहर की बात हो रही है। करण जौहर भारत की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। उनका कामयाबी की लिस्ट तो काफी लंबी है। वहीं निर्देशक को तौर पर करण ने अब तक कई फिल्में की हैं और उनकी ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कहर बरपाया है।

करण जौहर की सबसे बड़ी कामयाबी है उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है। ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म न सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बना गई गई बल्कि बॉलीवुड में अलग ट्रेंड छोड़कर गई। आगे जानें बॉलीवुड के इस ट्रेंड सेटर, ब्लॉकबस्टर स्टार के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें और जानें बाहुबली जैसी उनकी सबसे सफल फिल्मों के बारे में सारी डीटेल-


Click it and Unblock the Notifications











