Aishwarya Rai और Salman Khan के रिश्ते पर Karan Johar ने ली थी चुटकी, बोले- मैं ऐश्वर्या...

Karan Johar Tease Salman Khan: एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तब भी उतना ही हंगामा हुआ। दोनों की जोड़ी 90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान काफी ज्यादा पसंद की गई थी। इसी दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे और एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे।
लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह वीडियो स्टार गिल्ड अवार्ड के दौरान का है। इस शो में सलमान खान बतौर होस्ट नजर आए थे और फिल्ममेकर करण जौहर से सवाल करते हुए भी देखे गए थे। सलमान खान ने करण जौहर से सवाल किया कि उनको महिला बनने का मौका मिले तो वह किस हीरोइन को चुनेंगे?
करण जौहर में बिना किसी झिझक के तुरंत जवाब में ऐश्वर्या राय का नाम ले दिया। ऐश्वर्या का नाम सुनते ही वहां पर मौजूद ऑडियंस भी ठहाके लगाने लगी। फिर सलमान खान ने करण जौहर से सवाल किया कि वह ऐश्वर्या राय क्यों बनना चाहते हैं तो करण जौहर ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि वजह पूछ रहे हैं? आप पूछ रहे हैं वजह।
अब इस वायरल हो रहे हैं वीडियो पर भी लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि सलमान खान के लिए मेरी तरफ से सम्मान है क्योंकि वह कभी भी बच्चन के बिना उनका नाम नहीं लेते हैं। एक अन्य यूजर लगता है कि यह करण जौहर ने तो भूले हुए गमों को याद दिला दिया। एक दूसरा यूजर लगता है कि जले पर नमक छिड़क रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications