जब करण जौहर ने रानी मुखर्जी के हाथ से छीन ली थी खाने की प्लेट, होटल वालों से भी कर दिया था मना

करण जौहर अपने अंदाज की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं अपने शो कॉफी विद करण को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बने हुए नजर आ जाते हैं। वह बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज को शो में इनवाइट करते हैं और यहां पर चुलबुल सवाल भी करते हैं। लेकिन उनके शो के आठवें सीजन में काजोल और रानी मुखर्जी गेस्ट बनकर पहुंची थी।
कहा जाता है कि काजोल और रानी मुखर्जी दोनों ही करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड है। इस शो के दौरान तीनों ने खूब मस्ती भी की और पुराने दिनों को भी याद किया। इस दौरान करण ने इस बात को भी याद किया की फिल्म कुछ-कुछ होता है के समय पर उन्होंने होटल के रूम सर्विस को मना कर दिया था कि वह रानी को खाना ना दें जिससे कि उनका वजन कम हो जाए। बल्कि रानी की मां भी इसमें शामिल थी।
करण जौहर ने बताया कि वह चाहते थे की रानी मुखर्जी एक खास तरीके की ड्रेस पहने। लेकिन एक्ट्रेस पर यह ड्रेस तभी अच्छी लगती जब उनका वजन कम होता। इस पर रानी मुखर्जी ने भी बताया कि करण जौहर ने उनके हाथ से खाना छीन लिया था।
करण जौहर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा करना पड़ा क्योंकि रानी मुखर्जी को मॉरीशस में शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी और तब उनका वजन कम होना बहुत ज्यादा जरूरी था। रानी ने मुझे कहा कि मैं 4 से 5 किलो वजन कम कर लूंगी लेकिन उनका वजन कम होने की जगह बढ़ गया। फिर मैं सोने लगा कि यह कैसे ऑरेंज स्कर्ट पहन पाएगी।"
करण जौहर ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि "हमने तो रूम सर्विस को भी रानी मुखर्जी को खाना देने से मना कर दिया था। उनकी मां कृष्णा आंटी भी हमारे साथ ही थी। आंटी जी ने भी सख्त हिदायत दे दी थी कि वह फोन करेगी तो उसे मना कर देना कि खाना नहीं है।"
रानी मुखर्जी ने आगे बात करते हुए बताया कि एक बार वह नाश्ता कर रही थी तो जो भी दिन का सबसे ज्यादा जरूरी खाना होता है उसे करण जौहर ने खाने से मना कर दिया। उन्होंने रानी मुखर्जी के हाथ से प्लेट भी छीन ली थी। रानी मुखर्जी की इस बात को सुनकर करण के अलावा काजोल भी हंसने लगी।


Click it and Unblock the Notifications