REACTION: कुछ कुछ होता है रीमेक स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, नए राहुल - अंजली और टीना

स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ट्रेलर कुछ ही समय में दर्शकों के सामने होगा लेकिन फिलहाल तो फिल्म के नए ताज़ा पोस्टर्स देखकर ही फैन्स नए नए कयास और थ्योरी बना रहे हैं। अब नया रिएक्शन ये है कि फिल्म में टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के किरदार कुछ कुछ होता है के राहुल, अंजली और टीना जैसे लग रहे हैं।

यानि कि ये लव ट्राएंगल भी कुछ कुछ होता है जैसा ही हो सकता है। फिल्म के नए पोस्टर पर टाईगर श्रॉफ स्पोर्ट्स खेलते दिख रहे हैं, ठीक राहुल जैसे। वहीं अनन्या पांडे बिल्कुल अंजली की तरह टॉमबॉय दिखाई दे रही हैं। और तारा सुतारिया को तो देखते ही रानी मुखर्जी की टीना याद आ जा रही है।

karan-johar-s-student-of-the-year-2-is-a-modern-day-kuch-kuch-hota-hai

हालांकि लव ट्राएंगल बॉलीवुड का बिल्कुल तगड़ा फॉर्मूला है। ऊपर से कॉलेज रोमांस में लव ट्राएंगल यानि कि गलती की कहीं कोई गुंजाइश ही नहीं है। गौरतलब है कि स्टू़डेंट ऑफ द ईयर का पहला पार्ट करण जौहर ने माई नेम इज़ खान से ब्रेक लेने के लिए बनाया था। वो टिपिकल मसाला फिल्म बनाना चाहते थे।

लेकिन अब स्टूडेंट ऑफ द ईयर को करण जौहर एक फ्रेंचाइज़ी बनाना चाहते हैं। वैसे वाकई कॉलेज रोमांस बॉलीवुड में बहुत कम ही फीका पड़ा है। वरना हर कॉलेज रोमांस दर्शकों के दिल में जगह तो बना ही लेता है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X