..................... Karan Johar's first choice was Aishwarya Rai, not Kajol in Kabhi Khushi Kabhie Gham, opposite Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

K3G में काजोल नहीं, ऐश्वर्या राय होती शाहरुख खान की अंजलि, करण जौहर ने कहा, "मुझे बुरा लगा, लेकिन.."

karan-johar-s-first-choice-was-aishwarya-rai-not-kajol-in-kabhi-khushi-kabhie-gham-opposite-shahrukh

Kabhi Khushi Kabhie Gham: साल 2001 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म रही 'कभी खुशी कभी गम' उस वक्त अपने स्टारकास्ट की वजह से काफी चर्चा में रही थी। फैंस में एक तरफ शाहरुख खान- काजोल को साथ में देखने का उत्साह था, वहीं शाहरुख- ऋतिक और अमिताभ बच्चन का साथ में आना भी बहुत बड़ी बात थी।

लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में अंजलि के किरदार के लिए निर्देशक करण जौहर की पहली पसंद काजोल नहीं थी? जी हां, अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम में करण ने इस भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को ध्यान में रखा था।

हालांकि, चीजों ने एक अलग मोड़ लिया और उन्होंने उस वक्त ऐश्वर्या के साथ काम करने का अवसर खो दिया। करण और ऐश्वर्या ने आखिरकार 2016 की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में साथ काम किया।

क्यों ऐश्वर्या को अप्रोच करना चाहते थे करण जौहर!

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में करण ने इस बारे में बात की थी और बताया था कि, "जब मैं कभी खुशी कभी गम के लिए कास्टिंग कर रहा था, तो मुझे पता चला कि काजोल फिल्म नहीं कर पाएगी क्योंकि वह शादीशुदा थी और शायद वह परिवार शुरू करना चाहती थी। मैंने सोच रखा था कि मैं ऐश्वर्या को अप्रोच करूंगा। फिर एक दिन, शाम 3 बजे मैं काजोल के स्टूडियो पहुंचा। मैंने सोचा कि वह ना कहेगी, हम कुछ आंसू बहाएंगे और मैं चला जाऊंगा। बेशक, मुझे बुरा लग रहा था क्योंकि काजोल मेरे साथ पहले ही काम कर चुकी थी।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे नहीं पता कि काजोल का विचार कैसे बदला.. लेकिन वो फिल्म करने के लिए तुरंत तैयार हो गईं। फिर मैं ऐश्वर्या से मिलने नहीं गया। लेकिन ऐश्वर्या मेरी पहली पसंद थीं।"

ऐश्वर्या राय ने भी दिया था बयान

ऐश्वर्या भी इस बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था, "वह (करण जौहर) मेरे पास K3G के साथ आए थे, लेकिन फिर, फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव आया। और वो किरदार भी कुछ बदल गया। जो फिल्म में हमने देखा, वो काफी बदला हुआ किरदार है। बेशक, काजोल फिल्म में शानदार थीं। लेकिन हां, मैं फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X