काजोल ने जब करण जौहर के कहने पर पहनी बैकग्राउंड डांसर की ड्रेस, आदित्य चोपड़ा ने बंद कमरे में बुलाया और..

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे कि इसका सीजन 8 चल रहा है। जिसमें रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शिरकत कर चुके हैं। लेकिन हाल ही में रानी मुखर्जी और काजोल शो में आई थी। इसी दौरान करण जौहर ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया।
करण जौहर ने काजोल को दी डांसर की ड्रेस
दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में करण जौहर ने निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ में बतौर असिस्टेंट निर्देशक काम किया। करण जौहर ने इसी शो के दौरान मशहूर अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी के साथ बातचीत करने के दौरान बताया कि वह डीडीएलजे के गाने 'जरा सा झूम लूं मैं' के गाने की शूटिंग बर्फ में कर रहे थे। इस दौरान लाल आउटफिट की जरूरत थी और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ में कुछ समस्या हो गई थी। जिसके चलते करण जौहर ने एक बैकग्राउंड डांसर का कॉस्ट्यूम लाकर काजोल को दे दिया। एक्ट्रेस ने रुक जा गाने की शूटिंग के दौरान इस आउटफिट को पहना।
आदित्य चोपड़ा रह गए थे हैरान
करण जौहर ने बताया कि शूटिंग के कुछ महीनो बाद जब आदित्य चोपड़ा फिल्म की एडिटिंग कर रहे थे तो उन्होंने मुझे एडिटिंग रूम में बुलाया। इसके बाद में उन्होंने मुझसे पूछा कि काजोल ने ये बैकग्राउंड डांसर की ड्रेस पहनी हुई है। तब मैंने उनको जवाब में बताया कि आउटफिट के साथ में कुछ गड़बड़ हो गई थी और इस बात को सुनते ही वह काफी ज्यादा हैरान हो गए। लेकिन मुझे उस दिन पूरा दिन बचाना था।


Click it and Unblock the Notifications











