अजय देवगन नहीं बल्कि सबसे पहले इस हीरो के लिए धड़का था काजोल का दिल, इश्क़ नहीं हो पाया मुकम्मल

काजोल को बॉलीवुड की काफी बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी एक वेब सीरीज रिलीज हुई. जिसमें उनका किसिंग सीन देख हर किसी के छक्के छूट गए. लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब हिंदी सिनेमा पर वह राज किया करती थी. उन्होंने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में भी दी हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मी करियर में उनका दिल एक एक्टर के लिए धड़कने लग गया था. जानकर आपको हैरानी होगी कि वह एक्टर अजय देवगन नहीं थे. दरअसल इस बात का खुलासा खुद फिल्ममेकर करण जौहर ने किया जो कि काजोल के सालों से बेस्ट फ्रेंड रहे हैं.
करण जौहर ने काजोल की कर दी थी मदद
करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि काजोल, अजय देवगन से पहले अक्षय कुमार को अपना दिल दे बैठी थी. यहां तक कि अक्षय कुमार की एक झलक पाने की तक के लिए वह मुंबई की गलियों में चक्कर भी लगाया करती थी. करण जौहर ने यह भी बताया कि साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हिना के प्रीमियर के दौरान उन्होंने अक्षय को ढूंढने में एक्ट्रेस की सहायता भी की थी. लेकिन कभी भी काजोल अपनी फीलिंग अक्षय के साथ में शेयर नहीं कर पाई.
एक साथ फ़िल्म में नज़र अ चुके हैं अक्षय-काजोल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजोल और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म 'दीवानगी' में भी देखी गई थी. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और यह फिल्म फ्लॉप हो गई. लेकिन इसके बाद में काजोल के जीवन में अजय देवगन आए और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने बिना किसी देरी के शादी रचाई और आज दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं.
काजोल का वर्क फ्रंट
काजोल के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज द ट्रायल में काम किया और काफी ज्यादा सुर्खियां भी बटोरी. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि काजोल ने अपनी सालों पुरानी नो किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ दिया और अपने को-स्टार के साथ में एक सेंशुअल किसिंग सीन भी फिल्मा दिया. जो कि काफी ज्यादा सुर्खियों में बना रहा.


Click it and Unblock the Notifications