करण जौहर के सवाल पर भड़की ऐश्वर्या राय बच्चन, बोलीं- 'मैं खान नहीं हूं'

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपना कैरियर मॉडलिंग से शुरू किया. वह अपने बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं. अक्सर फैंस उनके इंस्टेंट रिप्लाई की वजह से भी काफी इंप्रेस हो जाते हैं. इसी वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन को 'ब्यूटी विद ब्रेन' भी कहा जाता है. इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला जब ऐश्वर्या राय फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' पर पहुंची और करण के हर एक सवाल का बहुत ही बेबाकी अंदाज में जवाब दिया.
करण जौहर ने ऐश्वर्या राय से पूछे कई सवाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह करण जौहर के शो में उनके सवालों का जवाब देती हुई दिखाई दी. इस अशोक ए रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण जौहर ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि अगर आपको परेशान किया जाए और आपको खुद की मार्केटिंग करनी पड़े तो आपकी सबसे अच्छी विज्ञापन लाइन कौन सी होगी? करण जौहर के इस सवाल पर ऐश्वर्या राय ने जवाब देते हुए कहा कि मैं पूरी तरीके से इस बात के लायक हूं. करण जौहर ने उनसे यह सवाल भी किया था कि क्या आप आए ना बिना देखे ही इसे पास कर पाएंगी?
फिल्मफेयर और कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल हुई है ऐश्वर्या राय
करण जौहर के इस सवाल पर ऐश्वर्या राय ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से जवाब देते हुए कहा कि हां, आईने को क्यों परेशान करना है? ऐश्वर्या राय से फिल्मफेयर और कान्स फिल्म फेस्टिवल के बारे में भी सवाल किए गए और इस पर भी एक्ट्रेस ने कहा कि मैं दोनों में शामिल हुई हूं. मुझे एक में प्रमुखता से काफी ज्यादा तारीफें भी मिली है.
सभी खान को लेकर ऐश्वर्या राय से पूछा सवाल
ऐश्वर्या राय से बाद में पूछा गया कि करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा में से कौन सी अभिनेत्री बेहतर है? लेकिन ऐश्वर्या ने दोनों को अच्छा बताया और कहा कि करीना उनकी राय में ज्यादा वर्सेटाइल हैं. लेकिन अंत में करण जौहर ने सवाल किया कि शाहरुख, सैफ, आमिर, और सलमान इनमें से 'द खान ऑफ ऑल सीजन' कौन होगा? इस सवाल पर ऐश्वर्या ने जवाब देते हुए कहा कि "हम हर मौसम में बच्चन है और मेरा नाम खान नहीं है."
ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट
अगर हम ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था. यह साल 2022 की हिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' का दूसरा पार्ट थी. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ में विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभित धुलेपला और प्रकाश राज भी नजर आई थी. इतना ही नहीं इसमें चोल राजवंश की कहानी दर्शाई गई है. इस फिल्म को कल की कृष्णमूर्ति की इसी नाम के पांच पार्ट वाले उपन्यास से लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











