इंडियन टेलीविज़न पर खुद का पुराना वीडियो देख शर्म से चूर-चूर हुईं Sara Ali Khan, पिता सैफ बोले- बहुत बढ़िया

Sara Ali Khan Old Video

Sara Ali Khan Old Video: सैफ अली खान की बेटी और पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान अभी के समय पर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है। उनको काफी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है और उनकी खूबसूरती का भी हर कोई दीवाना बन गया है। इतना ही नहीं जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो लोग उनको देखने के लिए बेकरार हो जाते हैं।

लेकिन इसी बीच सारा अली खान की एक वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल यह वीडियो कॉफी विद करण के दौरान की है जहां पर सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ में पहुंची थी। इस दौरान सारा अली खान का करण जौहर ने एक बेहद ही पुराना वीडियो सभी को दिखा दिया, जिसे देखकर सारा अली खान भी शर्मिंदगी से चूर-चूर हो गई।

सारा अली खान का यह वीडियो बेहद ही पुराना है और तब एक्ट्रेस का वजन भी काफी ज्यादा हुआ करता था। इस वीडियो में सारा अली खान को आशा भोसले और किशोर कुमार के गाने 'तू तू है वही' गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। सारा अली खान वीडियो में जमकर एक्सप्रेशन भी देती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो को देखने के बाद में सैफ अली खान और खुद सारा अली खान भी खूब हंसते हुए नजर आ रहे हैं। सारा अली खान अपने आई मेकअप को देखकर शर्मिंदा होती हुई भी देखी जाती है। फिर वह कहती है कि मैं काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट लग रही हूं। बाद में सैफ अली खान भी उनकी तारीफ करते हैं कि सारा बहुत बढ़िया।

अब लगातार लोग भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सारा अली खान बहुत ही प्यारी है। अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सारा अली खान हर एक लड़की को रिप्रेजेंट कर रही है कि जब वह अकेली होती है तो मिरर के आगे यही करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X