जब आधी कहानी सुनकर ही Salman Khan ने 'कुछ-कुछ होता है' के लिए कर दी थी हां, करण जौहर ने बताया किस्सा

Salman Khan In Kuch Kuch Hota Hai: 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी और काजोल के बीच में लव ट्रायंगल दिखाया गया था। लेकिन अगर आपने यह फिल्म देखी है तो आपको अच्छे से याद होगा कि शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में एक और सुपरस्टार थे जो कि सलमान खान थे।
अब इसी बीच फिल्म के निर्माता यानी कि करण जौहर का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि किस तरीके से सलमान खान ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही इस फिल्म के लिए हां कर दिया था और इससे पहले कई और एक्टर्स इस फिल्म को मना कर चुके थे क्योंकि इसमें पहले से ही शाहरुख खान थे।
करण जौहर ने एक सिंगिंग रियलिटी शो में इस फिल्म को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि "आपको अच्छे से याद होगा कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा एक और सुपरस्टार थे जो सलमान खान थे। मैं फिल्म की कास्टिंग कर रहा था। लेकिन सलमान खान वाला रोल कोई भी इस फिल्म में करना नहीं चाहता था। उन्होंने सोचा कि शाहरुख की फिल्म है तो हम क्यों करें।"
करण जौहर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैंने तीन या चार एक्टर्स को रोल ऑफर किया था लेकिन सब ने मना कर दिया। मैं तो बहुत परेशान हो गया था। एक रात चंकी पांडे ने अपने घर पर पार्टी रखी थी और मैं बहुत मायूस चेहरे से वहां पर गया था। वहां पर सलमान खान थे तो उन्होंने मुझसे पूछा कि शॉपिंग हो गई तुम्हारी।"
करण जौहर आगे कहते हैं कि "सलमान खान से मैंने पूछा कि कौन सी शॉपिंग। तो सलमान खान ने मुझसे कहा कि हां तुम गए ना सबके पास वो शॉपिंग ही तो होती है। मैंने कहा हां, लेकिन इस फिल्म को करने के लिए किसी को पागल होना चाहिए। तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं वो पागल हूं। तो मैंने उनको कहा कि आप करोगे। क्योंकि वो तो बहुत बड़े स्टार थे और मेरी लिस्ट में भी नहीं थे।"
करण जौहर ने बताया कि सलमान खान ने "मुझसे कहा कि तुम कल आ जाओ मेरे पास में और मुझे स्टोरी सुना दो। तो मैं अगले दिन के घर पर गया और मैंने बहुत ही जोश से कहानी का आधा हिस्सा उनको सुना दिया। आधी कहानी सुनकर ही उन्होंने कहा कि ठीक है मैं करूंगा। तो मैं डर गया और मुझे लगा कि कहीं यह शाहरुख खान वाला रोल तो नहीं समझ रहे। तो मैंने उनको कहा कि सर आपका रोल नहीं आया अभी। वो तो अगले हिस्से में है। तो उन्होंने मुझे कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है मैं आपके पिताजी को जानता हूं और मैं उनके लिए ये कर रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











