14 साल की उम्र में हुआ था करण जौहर का टीवी डेब्यू, दूरदर्शन का सीरियल, देखें Rare तस्वीरें और वीडियो

करण जौहर 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर यशराज स्टू़डियो में एक बहुत बड़ी पार्टी का आयोजन किया जा रहा है जो आज शाम को है। स्टार्स सुबह से ही करण जौहर को सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। करण जौहर की पुरानी तस्वीरों पर हमारी नज़र पड़ी जिनमें से कुछ तस्वीरें उनके डेब्यू की है।

डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक्टर के तौर पर। अब आपको दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वाले करण जौहर याद आ रहे होंगे। लेकिन ये डेब्यू उससे भी कई सालों पहले का है। ये डेब्यू है 14 साल के करण जौहर का एक टीवी सीरियल के लिए।

karan-johar-made-his-debut-at-the-age-of-14-as-a-child-actor-on-doordarshan-series-see-pics

इस टीवी सीरियल का नाम था इंद्रधनुष जिसे आनंद महेंद्रू ने डायरेक्ट किया था। ये सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था और ये एक साइंस फिक्शन सीरियल था जो बच्चों के लिए बनाया गया था।

आज के ढेरों स्टार्स

आज के ढेरों स्टार्स

इस सीरियल में इस ज़माने के ढेर सारे मशहूर नाम थे। इनमें एक्टर अक्षय आनंद, विशाल सिंह, गिरीश कर्नाड, अमीषा झावेरी शामिल थे। अक्षय आनंद, करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में दिखे वहीं वो टीवी और फिल्मों की दुनिया का जाना माना नाम है। एक्टर विशाल सिंह को हर कोई स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक सिंहानिया के किरदार के लिए जानता है।

उर्मिला और आशुतोष गोवारिकर

उर्मिला और आशुतोष गोवारिकर

इस सीरियल में उर्मिला मातोंडकर भी दिखाई दी थीं और आशुतोष गोवारिकर भी। ये सीरियल एक साइंस फिक्शन सीरीज़ था जहां स्कूल के कुछ बच्चे एक कंप्यूटर बनाते हैं और फिर उससे टाईम ट्रैवेल करने की कोशिश करते हैं। ये सीरियल बन तो काफी पहले गया था लेकिन इसे रिलीज़ 1989 में किया गया।

कॉलेज में होती थी रैगिंग

कॉलेज में होती थी रैगिंग

करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब तक ये सीरियल रिलीज़ हुआ, तब तक करण जौहर कॉलेज पहुंच चुके थे। कॉलेज में करण जौहर को इस सीरियल के लिए काफी छेड़ा जाता था और उनकी रैगिंग भी की जाती थी। ये सीरियल आज भी यूट्यूब पर मौजूद है।

पहुंचे दूसरे डेब्यू

पहुंचे दूसरे डेब्यू

अपने बचपन के डेब्यू के बाद करण जौहर ने अपना असली डेब्यू किया था फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के साथ। इस फिल्म में करण जौहर, शाहरूख खान के दोस्त की एक छोटी सी भूमिका में थे। वहीं करण जौहर ने इस फिल्म में आदित्य चोपड़ा को असिस्ट किया था। इस फिल्म के लिए करण जौहर ने शाहरूख खान को स्टाईल किया तो काजोल के हेयर ड्रेसर भी वही थे।

मिल गए ज़िंदगी भर के दोस्त

मिल गए ज़िंदगी भर के दोस्त

इस दौरान ही काजोल और शाहरूख खान ने करण जौहर की प्रतिभा पहचानी थी और करण जौहर को अपनी खुद की फिल्म बनाने के लिए प्रेरणा दी। काजोल और शाहरूख खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान करण जौहर से वादा भी किया कि जिस दिन वो फिल्म बनाने को तैयार होंगे, उस दिन से वो दोनों उनकी फिल्म पर काम करेंगे।

पूरा किया वादा

पूरा किया वादा

शाहरूख खान और काजोल ने अपना वादा पूरा भी किया। करण जौहर की डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है के लीड पेयर थे शाहरूख खान और काजोल। ये तस्वीर, उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान की है। हालांकि, शाहरूख खान को राहुल का किरदार ज़्यादा पसंद नहीं था लेकिन उन्होंने ये फिल्म करण जौहर पर भरोसा रखते हुए की थी।

मिला था अवार्ड

मिला था अवार्ड

कुछ कुछ होता है के लिए करण जौहर को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। दिलचस्प ये है कि ये अवार्ड उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा के हाथों से मिला लेकिन स्टेज पर ये अवार्ड देने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची थीं। छोटी सी सोनाक्षी और करण जौहर की ये तस्वीर काफी वायरल रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X