ये सुपरस्टार हैं 'लाल रंग' के दिवाने..विश्वास नहीं तो यहां देख लीजिए!

By Shweta

ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने में अभी ज्यादा समय नहीं रह गया है और उसकी एक के बाद एक अलग अलग तस्वीरें आ चुकी हैं। हाल में अनुष्का शर्मा का ऐ दिल है मुश्किल का लहंगा काफी सुर्खियों में रहा क्योंकि वो 17 किलो का था।

हालांकि ये लहंगा बेहद खूबसूरत है और गोल्डन और लाल रंग के इस लहंगे में वो लगी भी बहुत ही खूबसूरत हैं। करण जौहर के बारे में कहा जाता है कि वो कॉस्टयूम भी काफी अच्छा डिजाइन कर लेते हैं और डायरेक्टर होने के नाते उन्हें कैसे रंगो का इस्तेमाल करना है ये भी बखूबी आता है और इसी कारण करण जौहर के बारे में अगर कहा जाए कि उन्हें लाल रंग की जुनून है तो गलत नहीं होगा।

उनकी हर डायरेक्ट की हुई फिल्म पर आप जरा गौर फरमाएंगे तो आपको भी समझ आ जाएगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। पहली फिल्म कुछ कुछ होता है में काजोल और शाहरूख के सबसे रोमांटिक सीन में जहां दोनों रेन डांस करते हैं वहां काजोल लाल रंग की साड़ी में थी।

Karan Johar

कभी खुशी कभी गम में भी यू आर माई सोनिया में करीना कपूर और बोले चुड़ियां में काजोल लाल रंग की ड्रेस पहनी थीं और दोनों ही जगहों पर वो बहुत ही अच्छी लगी थीं।

यहां तक की कभी खुशी कभी गम के पोस्टर में भी काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन रेड कलर के कपड़ो में ही थे।

कल हो ना हो के पोस्टर में भी प्रीति जिंटा रेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही थीं और सैफ अली खान की लाल टाई।

माई नेम इज खान में काजोल रेड साड़ी में काजोल बहुत ही खूबसूरत लगी हैं और उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था।

कभी अलविदा ना कहना में तो रानी मुखर्जी का ये लहंगा कम कमाल का नहीं था।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सबसे पॉपुलर गाने इश्क वाला लव में आलिया भट्ट इस रेड ड्रेस में बहुत प्यारी लगी थीं।

ये जवानी है दिवानी उन्होंने डायरेक्ट तो नहीं किया था लेकिन उनके प्रोडक्शन की इस फिल्म के गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड में दीपिका का गेटअप लाल लहंगे में था।

यहां तक की ऐ दिल है मुश्किल में भी ऐश्वर्या रेड कोट में नजर आई हैं और अभी तो पूरी फिल्म आनी बाकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X