जब Ranveer Singh के लुक्स को देखकर Karan Johar का बन गया था मुंह! बाद में हुआ पछतावा

Karan Johar Judged Ranveer Singh On Basis Of Looks: रणवीर सिंह अभी के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने यशराज बैनर की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थी और यह फिल्म काफी ज्यादा हिट भी साबित हुई थी।
आज के वक्त में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा दोनों ही बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक ऐसा वक्त हुआ करता था जब रणवीर सिंह पर किसी को ज्यादा विश्वास नहीं था। इसमें से फिल्म मेकर करण जौहर का नाम भी शामिल है। दरअसल उन्होंने रणवीर सिंह को लुक्स पर जज कर लिया था।
करण जौहर ने खुद एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने रणवीर सिंह को पहली बार देखा था तो उनको वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे। यहां तक कि करण जौहर ने आदित्य चोपड़ा से यह भी कहा था कि रणवीर बिल्कुल भी गुड लुकिंग नहीं है।
करण जौहर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में टेबल टेनिस खेलते हुए देखा। आदित्य ने मुझे कहा कि वह नया लड़का है जो बैंड बाजा बारात कर रहा है। वो बहुत जबरदस्त एक्टर है। लेकिन मैंने आदित्य को कहा कि वह सब तो ठीक है लेकिन यह दिख कैसा रहा है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि तब करण जौहर ने रणवीर सिंह को पहली बार स्टूडियो में देखा था। करण जौहर को रणवीर सिंह के लुक्स देखकर ऐसा लगा था कि वह इस फिल्म के लिए सही नहीं है। यहां तक कि आदित्य ने करण जौहर को बैंड बाजा बारात के पोस्टर भी दिखाए थे। तब करण जौहर ने कहा था कि तुमको यह पोस्ट बदलना पड़ेगा, वरना इसको कौन देखने जाएगा।
लेकिन आदित्य चोपड़ा ने करण जौहर को कहा कि तुम एक बार प्रोमो देखना और फिर बताना। लेकिन जब करण जौहर ने फिल्म देखी तो उन्हें लगा कि रणबीर और अनुष्का सही में बहुत ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि कॉफी विद करण के दौरान करण जौहर ने खुद इस बात की माफी मांगी थी।


Click it and Unblock the Notifications











