10 करोड़ के बजट में 100 करोड़ की हुई कमाई, लव ट्रायंगल हुआ हिट, फिल्म रिलीज से पहले देश छोड़कर भागा डायरेक्टर

Kuch Kuch Hota Hai Movie: अक्सर बॉलीवुड में देखा जाता है कि मेकर्स फिल्म बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं और बाद में वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिख पाती है। तो कई बार ऐसा भी हो जाता है कि छोटे बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो कि लव ट्रायंगल पर बेस्ड बनाई गई थी। जिसकी एंडिंग भी काफी ज्यादा खूबसूरत रही। इस फिल्म को बनाने के लिए 10 करोड़ की लागत लगी और कमाई थी 100 करोड़ के पार।
फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई
लव ट्रायंगल पर बनी यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि करण जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा रानी मुखर्जी और काजोल का लीड किरदार नजर आया था। तीनों के बीच लव ट्रायंगल था। शाहरुख और काजोल काफी अच्छे दोस्त थे और वही शाहरुख को रानी मुखर्जी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म की कहानी ने पूरे बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। खबरों के अनुसार 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।
फिल्म रिलीज के वक्त देश छोड़कर चले गए थे करण जौहर
शायद ही लोग जानते होंगे की मशहूर फ़िल्म निर्माता कारण जौहर ने फ़िल्म 'कुछ-कुछ होता है' से बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया। जैसे ही ये फिल्म हिट गई तो करण जौहर का करियर आसमान छूने लगा। जब 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म के 25 साल पूरे हुए थे तो करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म की रिलीज से पहले वह काफी घबरा गए थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनको धमकी भरे फोन आ रहे थे। करण जौहर ने बताया कि वह फिल्म रिलीज से पहले अपने परिवार के साथ देश छोड़कर चले गए। लेकिन जब फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया तो इन बातों को भी उनके दोस्तों ने फोन करके उन्हें बताया।


Click it and Unblock the Notifications