करण जौहर के बेटे यश ने निकाली उनकी सेक्स एंड मैजिक टीशर्ट, कर दिया शर्मिंदा
करण जौहर अपने बच्चों के साथ हमेशा की तरह वीडियो बना रहे थे कि उनके बेटे ने उनके वॉर्डरोब से उनकी सेक्स एंड मैजिक टी शर्ट निकाल ली जिसे देखकर डायरेक्टर शर्मिंदा ही हो गए और उन्होंने वीडियो बंद कर दिया। गौरतलब है कि करण जौहर और उनके बच्चे आजकल सबको इंटरटेन करते हैं।
यहां देखिए वो टीशर्ट जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं। यश को पता नहीं है कि टीशर्ट क्या है लेकिन वो आराम से उसे नापने की कोशिश कर रहे हैं जिसे देखकर करण थोड़ा सा झेंप जाते हैं।

गौरतलब है कि एक और वीडियो में करण के दोनों बच्चे यश और रूही उनके एक कुर्ते से खेलते दिखे। करण के पूछने पर उन्होंने बताया कि ये मम्मा यानि कि करण जौहर की मां हीरू जौहर का कुर्ता है। करण को समझाना पड़ा कि ये औरतों का कुर्ता नहीं है। उनके दोस्त मनीष मल्होत्रा ने उनके लिए ये कुर्ता डिज़ाइन किया है।
गौरतलब है कि अपनी किताब An Unsuitable Boy में करण जौहर ने बांटा कि अकसर ही उनकी सेक्स लाइफ ट्रोल होती है। इतना ही नहीं, उन्हें रोज़ अजीब तरह की तस्वीरें मेसेज की जाती हैं और उनकी सेक्स लाईफ तक पर सवाल पूछे जाते हैं जो उन्हें कई बार शर्मिंदा करते हैं। देखिए अपनी किताब में करण ने किन बातों पर बात की थी -


Click it and Unblock the Notifications












