ये भी सलमान से कुछ कम नहीं..रियल लाइफ में भी कंट्रोवर्सी की लंबी लिस्ट!

करण जौहर डायरेक्टर के तौर पर इतनी सुर्खियां मिली जितनी किसी सुपरस्टार एक्टर को मिलती हैं। इसलिए शायद उनकी लाइफ में किसी स्टार जैसी हीं कंट्रोवर्सी की लंबी लिस्ट है।

By Shweta

अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों में परदे के पीछे काम करने वालो को उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिलती जितनी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को मिलती है। लेकिन कुछ चुनिंदा डायरेक्टर्स ऐसे हैं जिनका स्टारडम शाहरूख सलमान से कम नहीं है।जी हां हम बात कर रहे हैं करण जौहर की। करण जौहर ऐसे डायरेक्टर हैं जिनके साथ एक फिल्म कर लेने का मतलब है करियर बन जाना ।

[BdaySpcL-इन्होंने देखा सिर्फ स्टारडम..हर एक्टर के हैं ये बाप!]

अब रानी मुखर्जी को ही देख लीजिए उन्हें पॉपुलैरिटी कुछ कुछ होता है से मिली और उसके बाद उनका करियर निकल पड़ा। करण जौहर ऐसे स्टार हैं जो सुर्खियों में हमेशा रहते हैं। ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज से पहले वो एक बार फिर कंट्रोवर्सी में हैं। एक के बाद करण जौहर अक्सर कंट्रोवर्सी का शिकार होते रहे हैं हालांकि उनकी कंट्रोवर्सी भी औरों से अलग होती है।

Karan Johar

ऐ दिल है मुश्किल में फवाद खान को लेकर करण जौहर कंट्रोवर्सी का शिकार हो गए क्योंकि उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं। जबकि फवाद खान का फिल्म में कैमियो है फिर भी फिल्म को बैन किया गया।

काजोल के साथ अपने रिश्ते को लेकर करण जौहर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की क्लैश की वजह से काजोल और करण की दोस्ती लगभग खत्म हो गई और इस वजह से दोनों ही गॉसिप का हिस्सा बने हुए हैं। इसके साथ ही अजय देवगन ने जिस तरह से कमाल खान का ऑडियो टेप जारी किया इसके बाद करण जौहर सवालों के घेरे में आ गए।

हमने तो पहले ही कहा था कि करण जौहर की कंट्रोवर्सी भी काफी हटको होती है। उन्होंने ट्विंकल खन्ना के बारे में सीधे सीधे स्वीकार किया था कि ट्विंकल खन्ना उनकी लाइफ की इकलौती ऐसी लड़की हैं जिससे उन्हें प्यार हुआ था वो भी अक्षय कुमार के सामने।

अपने Sexual Orientation पर भी उन्होंने सीधा बयान दिया था कि मेरी पहचान क्या है और मुझे क्या पसंद है क्या नहीं ये मैं जानूंगा। उनके बारे में तरह तरह की अफवाहें भी उड़ी थी जिसका उन्होंने जवाब दिया था और कहा था मैं अपनी पर्सनल लाइफ में कैसे रहता हूं और क्या करता हूं इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए।

रामगोपाल से भी करण जौहर भिड़ चुके हैं। रामगोपाल वर्मा स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज के बाद करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा था कोई टीचर ऑफ द ईयर बनाए तो वो ज्यादा बड़ा डिजास्टर ऑफ द ईयर होगा।इसके बाद करण जौहर ने भी उन्हें कहा था कि डिजास्टर ऑफ द ईयर बनाने पर हक सिर्फ आपका है। किसी और का नही।

AIB के दौरान भी करण जौहर कई बार सुर्खियों में आए । लोगों ने उन्हें कई बार ट्रोल किया और तरह तरह का तंज भी कसा।

सलमान खान और करण जौहर के रिश्ते भी हमेशा एक से नहीं रहे। जब उन्होंने सलमान को कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में बुलाया तो सुर्खियां बन गईं कि करण और शाहरूख की दोस्ती टूट गई। तब शाहरूख-सलमान का झगड़ा खत्म नहीं हुआ था।

जिस समय ये सुर्खियां बनीं थी कि शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा का अफेयर चल रहा उस समय करण जौहर ने प्रियंका के खिलाफ बयान देकर सबको चौंका दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X