Flashback: करण जौहर को मिली थी जान से मारने की धमकी, शाहरूख ने कहा ये पठान इधर खड़ा है

By Staff

करण जौहर ने 20 साल पहले बॉलीवुड को एक नए सिनेमा का मतलब दिखाया था। उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है 20 साल पहले अक्टूबर मे रिलीज़ हुई थी और करण जौहर के बॉलीवुड में 20 साल पूरे होने का जश्न मेलबर्न में मनने जा रहा है जहां कुछ कुछ होता है की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। लेकिन इस फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है जो करण जौहर ने अपनी किताब में लिखा है।

इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल रही थीं और उन पर फिल्म की रिलीज़ डेट बदलने का दबाव डाला जा रहा था। दरअसल, ये फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से क्लैश कर रही थी। और करण को जान से मार डालने तक की घमकियां दी गई थीं। लेकिन करण के परिवार और दोस्त उनके साथ खड़े थे और फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं बदली गई।

karan-johar-completes-20-years-in-bollywood-got-underworld-threats-for-kuch-kuch-hota-hai-release

हालांकि करण को पूरी सिक्योरिटी मिली और फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी उन्हें एक चैंबर में बैठाया गया था ना कि थियेटर में बाकी लोगों के साथ। एक समय ऐसा आया जब उनकी मां हीरू जौहर ने शाहरूख को बताया कि करण का सपना था कि वो इतने बड़े बड़े लोगों को रेड कार्पेट पर चलकर अपनी फिल्म देखने के लिए आता देखे। इसके बाद शाहरूख खान से बर्दाश्त नहीं हुआ।

वो करण जौहर को बाहर लेकर आए और साफ कहा कि मैं खड़ा हूं यहां देखता हूं कौन तुम्हें गोली मार देता है। उसके सामने पहले मैं आऊंगा। शाहरूख ने करण की मां को समझाया कि ये पठान इधर खड़ा है, ना मुझे कुछ होगा और ना आपके बेटे को। ये मेरे भाई जैसा है। करण के लिए ये काफी इमोशनल पल था। हालांकि फिल्म की रिलीज़ के बाद करण विदेश चले गए क्योंकि धमकियों का सिलसिला जारी था। जब फिल्म रिलीज़ हुई तो उन्हें विदेश में लोगों ने फोन करके बताया कि फिल्म हिट हो चुकी है।

जानिए उस दौर में क्या कर रहा था बाकी का बॉलीवुड -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X