करण कुंद्रा-अनुष्का दांडेकर से लेकर ऋत्विक-आशा तक नहीं निभा पाए थे प्यार के रिश्ते, शादी से पहले ही हुए अलग

karan kundra, anushka

Relationship Ended Before Marriage: छोटे या बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली जोड़ी कई बार हमारे दिलों पर राज कर जाती है. और लोगों से मिलने वाले प्यार के कारण यह जोड़ी प्यार में भी पड़ जाती है, लेकिन शादी से पहले ही इन जोड़ियों का प्यार खत्म हो जाता है जिसके बाद उनके फैंस का दिल टूट जाता है. ऐसी ही कुछ जोड़ियों की हम लेकर आए हैं लिस्ट

हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार

हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार

इन दिनों सबसे पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में डॉक्टर सत्य का किरदार निभाने वाले हर्षद अरोड़ा एक समय में रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थे. हर्षद और अपर्णा का 4 साल का रिलेशनशिप था. जिसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए. हर्षद का कहना है कि उन्होंने एक साथ काफी अच्छा समय बिताया, लेकिन यह शादी पर खत्म नहीं हो सका. हर्षद ने कहा कि उनके बीच चल रहे मतभेदों को वह संभाल नहीं पाए और हालात खराब होने से पहले ही उन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया.

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर

इन दिनों करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी सुर्खियों में है. दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है. लेकिन एक समय जब करण कुंद्रा अनुषा दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में थे तब उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी. सभी ने माना था कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे लेकिन अचानक ही उनके रिश्तो में खटास आ गई. बताया जाता है कि इस रिश्ते में करण ने अनुषा के साथ बेवफाई की थी.

मानसी श्रीवास्तव और मोहित अब्रॉल

मानसी श्रीवास्तव और मोहित अब्रॉल

मानसी और मोहित एक साथ बड़े हुए, उन्होंने एक साथ अपना सपना भी पूरा किया, इतना ही नहीं दोनों मुंबई भी एक साथ आए थे. लेकिन दोनों आगे की जिंदगी एक साथ नहीं बिता पाए.दोनों के बीच किसी बात को लेकर इतना मतभेद हो गया कि उनका दोस्ती का रिश्ता भी टूट गया आज दोनों के रिश्ते और रास्ते अलग-अलग है.

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी

ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी

रित्विक और आशा नेगी ने अपनी शुरुआत पवित्र रिश्ता सीरियल से की थी. दोनों टीवी सीरियल के दौरान ही रिलेशनशिप में आए थे. लेकिन अचानक ही उन्होंने यह घोषणा कर दी कि उन्होंने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया है. उनका कहना था कि उन्होंने जितना भी समय एक साथ गुजारा है, वह काफी खूबसूरत समय था. दोनों एक दूसरे के लिए एक परफेक्ट मैच नहीं थे, इसलिए उन दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए.

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा

टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से साथ में आए दिव्यांका और शरद की जोड़ी काफी खूबसूरत है जोड़ियों में शुमार थी. दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिलेशनशिप एक दशक तक साथ रहा. लेकिन अचानक से उन दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया ,जिसके बाद उनके फैंस का तो दिल ही टूट गया. बताया जाता है कि दोनों काफी समय तक एक साथ लिव-इन में भी रहे थे, ब्रेकअप के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि ब्रेकअप के बाद उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था.

कुणाल करण कपूर और श्रीति झा

कुणाल करण कपूर और श्रीति झा

कुणाल करण कपूर और श्रीति 2 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी दोनों ने ऑफीशियली इसे स्वीकार नहीं किया. बाद में 2019 में दोनों के रिश्ते खत्म हो गए. इंटरव्यू के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ डेटिंग करने से भी इनकार कर दिया था.

करण वाही और उदिति सिंह

करण वाही और उदिति सिंह

करण वाही और उदिति सिंह 3 साल से ज्यादा तक रिलेशनशिप में रहे. दोनों अक्सर अपने साथ की फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा किया करते थे. मई 2022 तक सब कुछ सही था लेकिन बाद में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के कारण का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है. लेकिन जोड़ी अलग होने पर उनके फैंस का दिल टूट गया है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X