तस्वीरें- रियल कपूर एंड सन्स...
जैसे राजनैतिक परिवार का नाम लेते हीं सबसे पहले हमारे दिमाग में नेहरू-गांधी परिवार क्लिक करता है वैसे हीं बॉलीवुड में फैमिली की बात की जाए तो तो पहले नाम कपूर खानदान का आता है। अगर बॉलीवुड की बात की जाए तो ये बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली हैं।
[कपूर एंड सन्स #Trailer में नए शाहरूख - काजोल - सलमान!]
इस इंडस्ट्री में कपूर परिवार की चार पीढ़ियां काम कर चुकीं हैं और सिर्फ काम नहीं सभी ने लोगों के दिलों पर राज किया है चाहे वो पृथ्वीराज कपूर, राजकपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा, करीना या रणबीर कपूर हों।
[बोल्ड.. क्यूट.. खूबसूरत.. इन तस्वीरों के लिए शब्द पड़ जाएंगे!]
कुछ हीं दिनों में कपूर एंड सन्स रिलीज होने वाली है इसमें ऋषि कपूर भी हैं और ऋषि उसमें दादाजी के किरदार में हैं।उन्होंने ट्वीटर पर राज कपूर की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें साथ में वो खुद,रणधीर कपूर और शशी कपूर हैं और कैप्शन डाला 'द रियल कपूर एंड सन्स' तो हमने भी सोचा क्यों ना आपको रियल कपूर फैमिली से मिलावाएं यानि रियल कपूर एंड सन्स से।


Click it and Unblock the Notifications











