'कपूर खानदान' का फैमिली ट्री: ऋषि कपूर के बाद कपूर परिवार का एक और चिराग बुझ गया, जानें 5 पीढ़ियां-PICS

अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के कुछ महीनों के भीतर ही उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कपूर खान इंडियन की पहली फैमिली कहलाई जाती है। आज इस खानदार की कई पीड़िया हैं। जो कि अपने अपने प्रोफेशन में बेस्ट काम कर रही हैं। आइए आपको मिलवाते हैं पूरे कपूर खानदान से। देखिए फोटो।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पुराना और अभी भी फिल्म जगत में सक्रिय परिवार है कपूर खानदान। इस परिवार की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर के साथ मानी जाती हैं। जिन्हें हिंदी सिनेमा की अहम कड़ी भी कहा जाता है। उनका जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था और उनके पिता बशेश्वरनाथ थे। पृथ्वीराज के पिता एक बार फिल्म में भी नजर आए थे। जी हां, राज कपूर की फिल्म आवारा में एक कैमियो कर चुके हैं।

इस परिवार की खासियत ये है कि इस घर में आपको कई धर्मों का मेल देखने को मिलता है। मुस्लिम, हिंदू, सिख, जैन और ईसाई सभी धर्म के लोग आपको यहां देखने को मिल जाते हैं।

पहली पीढ़ी- पृथ्वीराज कपूर

पहली पीढ़ी- पृथ्वीराज कपूर

पृथ्वीराज कपूर के 5 बच्चे थे। इनमें से कुछ नामी और चर्चित स्टार बने। राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, देविंदर, रविंदर और बेटी उर्मिला कपूर। इनमें से सबसे मशहूर जो नाम हुआ वह था राजकपूर। इसके अलावा शम्मी कपूर और शशि कपूर ने भी पिता की विरासत को आगे बढ़ाया।

 राजकपूर का परिवार

राजकपूर का परिवार

राजकपूर ने हिंदी सिनेमा के अलावा अपने घर की विरासत में भी खूब योगदान दिया है। उन्होंने कृष्णा कपूर सेशादी की। उनके पांच बच्चे है, रणधीर कपूर, रितु नंदा, ऋषि कपूर, रीमा कपूर, राजीव कपूर। इनमें से ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रितु नंदा का निधन हो चुका है।

 शम्मी कपूर

शम्मी कपूर

पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर भी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। जिन्होंने ढेर सारी फिल्मों में काम किया। शम्मी कपूर ने दो शादियां की। गीता बाली और नीला देवी से। शम्मी कपूर के दो बच्चे हैं, आदित्य राज और कंचन केतन। आदित्य ने भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है और कुछ बनाई भी हैं।

शशि कपूर

शशि कपूर

करोड़ों लड़कियां जिन पर मरती थीं वह थे शशि कपूर। जिन्होंने कई फिल्मों से खूब नाम कमाया। उन्होंने जेनिफर केंडल संग शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। कुणाल, करण औ संजना। संजना मुंबई में पृथ्वी थिएटर चलाती हैं।

राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर

राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर

रणधीर कपूर राज कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं। वह पृथ्वीराज के पौते हैं। उन्होंने एक्ट्रेस बबीता संग शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर। दोनों ही बॉलीवुड जगत की मशहूर हस्तियां हैं।

राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर

राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर

राज कपूर के मंझले बेटे ऋषि कपूर थे।जिन्होंने इंडस्ट्री में कई धमाकेदार फिल्में दीं और वह एक सक्सेसफुल अभिनेता रहे। उन्होंने नीतू कपूर से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।

राज कपूर की बेटी रितु नंदा

राज कपूर की बेटी रितु नंदा

रितु नंदा ने राजन नंदा से शादी की। उनका एक बेटा निखिल नंदा है जिन्होंने अमिताभ बच्चन की बेठी श्वेता बच्चन नंदा संग शादी की। श्वेता नंदा के दो बच्चे हैं, नव्या नवेली और अगस्त्य।

राज कपूर की बेटी रीमा कपूर

राज कपूर की बेटी रीमा कपूर

रीमा जैन राज कपूर की बेटी हैं जिन्होंने मनोज जैन संग शादी की। दोनों के दो बेटे हैं, अरमान जैन और आदर जैन।

रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर

रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर

राजकपूर की बड़ी पौती करिश्मा कपूर ने संजय संग शादी की। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। करिश्मा के दो बच्चे हैं, समायरा और कियान।

रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर

रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर

करीना कपूर ने नवाब सैफ अली खान संग शादी की। उनका एक बेटा है तैमूर और वह जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

 ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर

रणधीर कपूर के भाई ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर हैंष जो अब अपने पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। वह भी एक सफल एक्टर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X