क्रिसमस पर कपूर परिवार की तीन पीढ़ी दिखी एक साथ, नहीं नजर आईं नन्हीं राहा

Kapoor Christmas

Kapoor Family Christmas Lunch Photos: इसमें कोई शक नहीं है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। उन्होंने न सिर्फ 'ब्रह्मास्त्र' की जबरदस्त सफलता को एन्जॉय किया बल्कि इस साल दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी भी रचाई और इसी साल दोनों एक प्यारी सी बेटी राहा के पेरेंट्स भी बने। रणबीर-आलिया और पूरा कपूर परिवार राहा के जन्म से बेहद खुश है। तो वहीं, क्रिसमस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी पूरा परिवार लंच के मौके पर एक साथ नजर आया।

कपूर परिवार की यह परिपाटी रही है कि. खासकर क्रिसमस के मौके पर पूरा परिवार लंच के लिए एकजुट होता है। पहले भी शम्मी कपूर से लेकर शशि कपूर, ऋषि कपूर या कृष्णा राज कपूर लंच के मौके पर एक साथ नजर आते थे लेकिन, अब उनके गुजर जाने के बाद भी कपूर परिवार का यह नियम कायम है।

रणबीर कपूर जहां इस साल बेहद हैंडसम लुक में नजर आए वहीं, आलिया भट्ट शॉर्ट फ्लोरल ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थीं। करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ लंच के मौके पर पहुंची थीं।

समायरा-कियान के साथ दिखीं करिश्मा कपूर

समायरा-कियान के साथ दिखीं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर फैमिली लंच के मौके पर पर बेटी समायरा कपूर और बेटे कियान कपूर के साथ नजर आईं। समायरा कपूर इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं करिश्मा कपूर हमेशा की तरह एलिगेंट और स्टाइलिश लग रही थीं।

 नीतू कपूर

नीतू कपूर

कपूर परिवार के क्रिसमस लंच में नीतू कपूर कुछ इस अंदाज में नजर आईं। हमेशा की नीतू कपूर ने बड़े ही प्यार से पापाराज़ी से बात की और लंच में शामिल होने के लिए गईं।

रणधीर कपूर-रीमा कपूर

रणधीर कपूर-रीमा कपूर

रणधीर कपूर और बबीता कपूर भी साथ-साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए। तो वहीं, रणधीर कपूर की बहन रीमा कपूर भी पति मनोज जैन के साथ लंच के मौके पर दिखीं।

नीला देवी भी आईं नजर

नीला देवी भी आईं नजर

शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी कपूर फैमिली के लंच के मौके पर नजर आईं। उन्होंने इस दौरान हल्के पर्पल रंग की साड़ी पहन रखी थी।

नहीं दिखी नन्हीं राहा

नहीं दिखी नन्हीं राहा

हालांकि, इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ बेबी राहा कपूर नहीं नजर आईं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस को उम्मीद थी कि शायद राहा की पहली झलक उन्हें देखने को मिले लेकिन ऐसा लगता है कि, उन्हें इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X