बॉलीवुड का सबसे मशहूर खानदान, 10-20 साल से भी पुरानी तस्वीरें, ताजा हो जाएंगी कई यादें
हाल ही में कपूर फैमिली के लिए काफी इमोशनल खबर आ रही है। जो उनकी कई पुश्तों की निशानी आरके स्टूडियो को लेकर है। राजकपूर के मशहूर आरके स्टूडियो में 2017 में आग लग गई थी। जिसके बाद कपूर परिवार ने मिलकर इस स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है और इस बात को खुद अभिनेता और राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर ने कुबूल किया है। ऋषि कपूर ने कहा कि वो इस स्टूडियो को परिवार के फैसला करने के बाद बेचने जा रहे है क्योंकि इससे रिवेन्यू नहीं निकल पा रहा है।
[बाहुबली 2 से जबरदस्त टक्कर, 1000 करोड़ी साबित होगी ये फिल्म, इतनी बड़ी रिलीज]
ऋषि ने बताया कि स्टूडियो चलाने के लिए जो पैसे लगते है वो पूरे नहीं निकल पा रहे है इस वजह से परिवार ने मिलकर ये फैसला लिया है कि इस प्रॉपर्टी को बेचा जाएगा। हालांकि इस फैसले से उनके परिवार की एक सदस्य और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर बेहद दुखी हैं और वो नहीं चाहती है कि आरके स्टूडियो बिके। ऋषि कपूर ने ये भी कहा कि इससे उनके पिता कि खास यादें जुड़ी हुई है।

करीना कपूर की बात करें तो उनका कहना है कि उनको काफी दुख है क्योंकि उनकी काफी यादें जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि उनका बचपन इस स्टूडियो की गलियों में गुजरा है और वो दादा राजकपूर को इस स्टूडियो के कारण काफी करीब मानती है। बहरहाल ये खबर तो वाकई इमोशनल करने वाले है। कपूर खनदार की कई पुश्तों ने इस स्टूडियो में अपना बचपन गुजारा है.. कई भावुक यादे भी हैं। तो इसी बात पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं कपूर फैमिली की पुरानी और रेयर तस्वीरें, जिन्हें देखकर आपकी भी कई यादें ताजा हो जाएंगी-


Click it and Unblock the Notifications











