..................... Kapoor bahu who Romanced Her Father In Law sashi kapooe sugahraat with Brother In Law randhir kapoor On Screen Before Marriage - Hindi Filmibeat

पहले ससुर संग किया रोमांस, फिर जेठ के साथ मनाई सुहागरात, बाद में ये एक्ट्रेस बन गई थी कपूर खानदान की बहू

Neetu Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार रिश्ते और फिल्मों का कनेक्शन लोगों को काफी ज्यादा हैरान कर देता है। काफी सारे ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने पर्दे पर ऐसे लोगों के साथ में रोमांस किया जो बाद में उनके रिश्तेदार बन गए। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसे ससुर और जेठ दोनों के साथ में ही रोमांस किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं नीतू कपूर की जो कपूर खानदान की बहू बनने से पहले काफी सारे सितारों के साथ में फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Neetu Kapoor

सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि जिन एक्टर्स के साथ में नीतू सिंह ने रोमांटिक गाने और फिल्मों में काम किया है वही आगे चलकर उनके परिवार का हिस्सा बन गए थे। इसी के चलते आज भी उनके पुराने गाने और फिल्में काफी चर्चा में बने रहते हैं।

शशि कपूर संग रोमांस ने मचा दिया था धमाल

70 के दशक में शशि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम भी किया था। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी फिल्म 'दीवार' के गाने 'मैंने तुझे मांगा तुझे पाया' की चर्चा हुई।

तब इस गाने ने लोगों के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इस गाने में नीतू कपूर और शशि कपूर की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई थी। सबसे खास बात तो यह है कि तब दोनों के बीच कोई भी रिश्ता नहीं था। लेकिन बाद में जब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ में शादी की तो शशि कपूर उनके ससुर बन गए।इतना ही नहीं, नीतू सिंह और शशि कपूर 'कह दूं तुम्हें' जैसे आइकॉनिक गाने में भी साथ नजर आए थे।

जेठ रणधीर कपूर संग भी किया था काम

नीतू कपूर ने सिर्फ अपने ससुर शशि कपूर के साथ ही नहीं बल्कि जीत रणधीर कपूर के साथ में भी ऑन स्क्रीन रोमांस किया है। एक वक्त था जब रणधीर कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ने कई सारी फिल्में साथ में की है और परदे पर रोमांटिक कपल का किरदार भी अदा किया है। फिल्म 'रिक्शावाला' में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। फिल्म का एक पोस्ट भी वायरल हुआ था जिसमें रणधीर कपूर नीतू कपूर के पैरों के पास बैठे हुए नजर आए थे।

बताया तो यह भी जाता है कि नीतू सिंह और रणधीर कपूर ने रिक्शा वाला, ढोंगी और कसमे वादे जैसी बेहतरीन फिल्मों में साथ में काम किया है। लेकिन जब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ में शादी कर ली थी तो रणधीर कपूर उनके जेठ बन गए थे और इसके बाद में दोनों ने साथ में काम नहीं किया।

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

नीतू कपूर ने बहुत ही कम उम्र में बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम बना लिया था। उनकी और ऋषि कपूर की जोड़ी भी काफी ज्यादा चर्चा में थी। शादी के बाद में नीतू कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और परिवार पर फोकस किया था। लेकिन फिर काफी सालों बाद नीतू कपूर ने 'जुग जुग जियो' फिल्म से बॉलीवुड में एक बार फिर कम बैक किया। लेकिन उनके कम बैक को दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला जैसे उनके पुराने वक्त में मिला करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X