जब शादीशुदा मर्द अपने पर्स में छुपाकर रखा करते थे इस हसीना की तस्वीर, बीवियां पूछती थीं सवाल तो...

The Kapil Sharma Show Mandakini: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं आई है जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से हर किसी के दिलों पर राज किया है। लेकिन आज हम आपको सबसे बोल्ड अभिनेत्री यानी कि मंदाकिनी के बारे में बताने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंदाकिनी ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में काम किया था और इतना ही नहीं इसमें उन्होंने झरने के नीचे सफेद ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन डांस किया था। तभी से मंदाकिनी की हर एक अदा पर फैंस फिदा हो गए थे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मंदाकिनी की खूबसूरती का हर कोई इतना दीवाना हो गया था कि मर्द तो उनकी तस्वीरों को अपने पर्स में रखने लगे थे।
दरअसल, मंदाकिनी को कपिल शर्मा के शो में देखा गया था। जहां पर वह संगीता बिजलानी और वर्षा उसगांवकर के साथ पहुंची थी। इस दौरान सभी हंसी मजाक कर रहे थे। लेकिन इसी बीच कपिल शर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया की मंदाकिनी हंसते-हंसते लोटपोट हो गई। आज हम आपको यही किस्सा बताने वाले हैं कि आखिरकार कपिल शर्मा ने मंदाकिनी को लेकर ऐसा क्या कह दिया।
'द कपिल शर्मा' शो के दौरान कपिल ने कहा कि "मंदाकिनी को तो सब जानते हैं। जब उनकी पहली फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई तो हर कोई उनका दीवाना हो गया। शादीशुदा मर्द जो अपनी बीवी से डर कर उनकी तस्वीरों को घर में नहीं लगते थे वह अपनी पत्नियों की फोटो के पीछे इनकी फोटो लगा लिया करते थे।"
कपिल शर्मा आगे बताते हैं कि "जब आदमियों से बीवियां आकर पूछा करती थी कि नई हीरोइन आई है मंदाकिनी आपने देखी क्या? जिस पर वह कह देते थे कि नहीं मैं तो नहीं देखी। बीवियां कहती थी कि मैंने भी नहीं देखी पर वो तो जब मैंने तुम्हारा पर्स खोला तो मुझे पता चला।" इस बात को सुनते ही मंदाकिनी बहुत जोर से हंसने लगती है।
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म को साल 1985 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को राज कपूर द्वारा डायरेक्ट किया गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि फिल्म में मंदाकिनी के अपोजिट में राजीव कपूर ने लीड किरदार निभाया था। उस दौर की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसमें मंदाकिनी के जबरदस्त बोल्ड सीन भी दिखाए गए थे। जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











