पाई-पाई मोहताज रहने वाले कपिल को कॉलेज की सबसे अमीर लड़की से हो गया था प्यार, नशे में किया प्रपोज

आज के वक्त में कपिल शर्मा सबसे फेमस कॉमेडियन की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया है. भले ही वह स्क्रीन पर काफी ज्यादा मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं.
अपनी रियल लाइफ में मोहब्बत को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है. कई बार देखा गया है कि वह अपने शो में आने वाली सभी अभिनेत्रियों के साथ में फ्लर्ट करते हैं. इसके बावजूद भी कपिल शर्मा का दिल सिर्फ और सिर्फ एक ही लड़की के लिए धड़कता है और वह और कोई नहीं बल्कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ है. इसीलिए आज हम आपको कपिल शर्मा और उनकी पत्नी की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं.
कॉलेज के दिनों में शुरू हुई कपिल शर्मा और गिन्नी की लवस्टोरी
कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी की पहली मुलाकात कॉलेज के वक्त हुई थी. बताया जाता है कि बहुत कम उम्र से ही कपिल को थिएटर से काफी ज्यादा प्यार था. यह बहुत कम लोग जानते हैं कि वह स्कॉलरशिप होल्डर और थिएटर में नेशनल विनर भी बन चुके हैं. जिसके बाद में आपको बता दें कि 2005 में वह प्ले डायरेक्टर के तौर पर ऑडिशन के लिए पहली बार गिन्नी के कॉलेज पहुंचे. वहां पर गिन्नी भी ऑडिशन देने के लिए आई और दोनों की मुलाकात हुई. पहली ही मुलाकात में कपिल, गिन्नी को देखते ही काफी इंप्रेस हो गए थे. इस वजह से कपिल शर्मा ने लड़कियों के ऑडिशन के लिए उन्हें चुना.
गिन्नी को पहली नजर में हुआ था कपिल से प्यार
दरअसल आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा ने पॉकेट मनी जनरेट करने के लिए प्ले डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. गिन्नी को भी कपिल शर्मा को पहली नजर में देखते ही उनसे प्यार हो गया था. हालांकि कपिल शर्मा इस बात को समझ नहीं पाए थे कि गिन्नी उनसे प्यार करती है. कपिल को उन्हीं के एक दोस्त ने बताया था कि गिन्नी उन्हें काफी पसंद करती है और इस बात को सुन उनको खुद को भरोसा ही नहीं हो पाया था.
गिन्नी ने कभी नहीं किया कपिल को प्रपोज
कपिल शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि गिन्नी ने कभी भी उनको प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटाई. इतना ही नहीं वह इस काबिल नहीं थी कि गिन्नी उनको प्रपोज कर पाए. बता दें कि कपिल शर्मा एक बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वही गिन्नी एक बेहद ही रही परिवार से आती है. लेकिन एक बार कपिल शर्मा ने नशे की हालत में गिन्नी से इस बारे में पूछा कि क्या तुम मुझे पसंद करती हो? जिस पर गिन्नी ने हां में जवाब दिया और दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications

