..................... kapil sharma faching problems in childhood, now he is owner of crores of money - Hindi Filmibeat

बचपन में ही गुजर गए थे पिता, परिवार के लिए करी थी PCO पर नौकरी, आज करोड़ों के मालिक हैं ये कॉमेडियन

kapil sharma

कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम आसमान तक ले जाने वाले कपिल शर्मा अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हर कोई कपिल शर्मा के शो को देखना पसंद करता है। कपिल शर्मा ने अपनी एक लग ही पहचान बना ली है। आज कपिल शर्मा भले ही करोड़ों अरबों के मालिक हों, लेकिन उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता। जी हां, उन्होंने गरीबी में अपना बचपन बिताया। इतना ही नहीं पिता का निधन हो जाने के बाद उन्होंने पूरे घर की जिम्मेदारियां भी उठाईं।

घर की स्थिति देखते हुए कपिल शर्मा ने काम करना शुरू किया। वे पीसीओ पर बैठे जहां उन्हें सिर्फ 500 रुपये की सैलरी मिलती थी इससे ही उन्हें पूरे महीने का गुजारा करना होता था, लेकिन उन्हें बचपन से ही शौक था कि वे हंसी मजाक करें और मिमिक्री करें। अपने इस सपने को साकार करने के लिए कपिल शर्मा मुंबई आ पहुंचे। उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से अपना सफर शुरू किया। बता दें कि इस शो से कई आर्टिस्ट सामने आए, लेकिन कपिल शर्मा ने अपनी इंडीविजुअल पहचान बनाई। इस शो के वे विजेता रहे थे और 10 लाख रुपये उन्हें ईनाम मिला था।

इस शो के बाद कपिल शर्मा का अपना शो आया जिसका नाम उन्होंने कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा रखा था। इस शो के जरिए वे हर एक की जुबान पर आ गए थे। इस शो में वे सितारों को बुलाते हैं कॉमेडी करते थे और फिल्म का प्रमोशन भी करते थे। धीरे-धीरे इस शो की डिमांड बढ़ गई। बता दें कि जल्द ही उनका नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो आ रहा है। शो में नामी सितारे देखने को मिलने वाले हैं।

बता दें कि 500 रुपये कमाने वाले कपिल शर्मा शो आज 350 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ 20 लाख की मर्सिडीज कार है। साथ ही मुंबई में भी उनकी काफी प्रॉपर्टी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X