Kapil Sharma : रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ देखने के लिए कपिल शर्मा ने ऐम्स्टर्डैम में कर दिया था यह कारनामा

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर अक्सर फिल्म के एक्टर्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए आते रहते हैं। लोगों को कपिल शर्मा शो काफी पसंद आता हैं। यहां एक्टर्स ना सिर्फ मस्ती-मजाक करते हैं बल्कि कई बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी साझा करते हैं। अपनी फिल्म 'तु झूठी मैं मक्कार' के रिलीज से पहले फिल्म के एक्टर रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और अनुभव बस्सी शो पर पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ तीनों ने ढेर सारी बातें की। कपिल शर्मा ने रणबीर कपूर को आलिया भट्ट से उनकी शादी और बेटी राहा के जन्म के लिए बधाई दी।
इसी एपिसोड में कपिल शर्मा ने बताया कि कैसे ऐम्स्टर्डैम में उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' देखी थी। इस मजेदार किस्से को सुनाते हुए कपिल शर्मा ने कहा, "जिस समय फिल्म संजू रिलीज हुआ था, तब मैं ऐम्स्टर्डैम में था।" कपिल ने आगे कहा, "मैंने टिकट तो पहले से ही खरीद लिया था लेकिन वहां सिनेमा हॉल शहर से थोड़े थे। इसलिए सिनेमा हॉल पहुंचने में मुझे देर हो गयी।" इस वजह से कपिल को सिनेमा हॉल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। तब कपिल के एक दोस्त ने उन्हें एक मजेदार लेकिन असरदार आइडिया दिया। कपिल ने बताया, "मेरे पर रणबीर के साथ एक फोटो थी। मैंने वह फोटो सिक्योरिटी को दिखाया और कहा कि मैं फिल्म को प्रोड्यूसर हूं। बस फिर क्या था, सिक्योरिटी ने भी मुझे अंदर जाने दिया।"
इस शो के दौरान कपिल शर्मा ने श्रद्धा कपूर से मजाक करते हुए कहा कि उनके करियर का जो ट्रेंड रहा है, उसके हिसाब से वह अगली बार किसी डाकू के प्यार में भी पड़ सकती हैं। कपिल ने श्रद्धा से कहा, "फिल्म एक विलेन में वह एक क्रिमिनल के प्यार में पड़ी, हैदर में एक रिबैल और अब तू झूठी मैं मक्कार में वह एक मक्कार के प्यार में पड़ी हैं।" इसका जवाब श्रद्धा ने भी बड़े ही मजाकिया लहजे में दिया था। श्रद्धा ने कहा, "क्या करुं, क्राइम मास्टर गोगो की बेटी जो हूं।" इसके बाद ही शो की जज अर्चना पूरण सिंह समेत वहां मौजूद सभी ठहाका मारकर हंसने पर मजबूर हो गये थे।


Click it and Unblock the Notifications













