कपिल शर्मा आखिर क्यों बने थे किन्नर! सालों बाद राज़ आया बाहर

आज के टाइम में ऐसा कोई नहीं होगा जो कपिल शर्मा को नहीं जानता होगा. कपिल शर्मा आज के समय में कॉमेडियन के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्टर भी है जिन्होंने हर मोड़ पर अपने आप को साबित किया है. आज के समय में कपिल शर्मा को किसी परिचय की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आज बड़े बड़े स्टारों के साथ कपिल शर्मा का उठना बैठना है. बताया जाता है कि कपिल शर्मा के टैलेंट को पहचानने वाले कोई और नहीं बल्कि थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर विक्रम ग्रोवर थे.
विक्रम और कपिल शर्मा की दोस्ती आज भी बरकरार है. अगर आज भी वह देर रात में फोन करें तो वह जरूर मिस नहीं करेंगे. विक्रम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कपिल शर्मा के साथ उनकी पहली मुलाकात कॉलेज में थिएटर के जरिए हुई थी. तब से लेकर आज तक दोनों का एक अच्छा बॉन्ड बना हुआ है. विक्रम कॉलेज के थिएटर के नए-नए डायरेक्टर बने थे, तब कपिल शर्मा सेव की पहली बार मुलाकात हुई थी.
विक्रम ने आगे बताया कि उस दौरान उन्होंने पहला शो ब्रहन्नला बनाया था उस प्ले में लीड रोल कपिल शर्मा को मिला था. यह वही प्ले था जब कपिल शर्मा ने किन्नर का रोल प्ले किया था. उनकी एक्टिंग देख कर विक्रम काफी प्रभावित हुए थे.
हाल ही में कपिल शर्मा मशहूर डायरेक्टर नंदिता दास की ज्विगाटो में नजर आए थे जिसमें उन्होंने एक डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका निभाई थी. आज के समय में कपिल शर्मा न केवल अपने ह्यूमरसेंस और कॉमिक अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं बल्कि एक्टिंग और सिंगिंग में भी बेहद शानदार काम कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications