36 साल की उम्र में भी कुंवारी है सलमान खान की हीरोइन, बॉयफ्रेंड के साथ करती है खूब मस्ती लेकिन शादी...

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने बवाल मचाया हुआ है। ये एक मल्टी-स्टारर वेब सीरीज है। जिसमें मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, ऋचाचड्ढा और शर्मिन सहगल जैसे सितारों ने बेहद अहम भूमिका निभाई है।
बता दे कि इस वेब सीरीज की पूरी स्टार कास्ट को द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर भी देखा गया। यहां पर कपिल शर्मा ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी को लेकर सवाल किया और एक्ट्रेस ने भी इसका बेहद ही मजेदार जवाब दिया। कपिल शर्मा सोनाक्षी को कहते नजर आए कि "आलिया भट्ट ने भी शादी कर ली, कियारा आडवाणी ने भी कर ली।"
कपिल शर्मा ने अपना सवाल घुमाते हुए सोनाक्षी सिन्हा से पूछा कि हीरामंडी में आपका नेगेटिव रोल था या फिर पॉजिटिव रोल था। जिस पर सोनाक्षी सिन्हा ने हंसते हुए कहा कि आप जले पर नमक छिड़क रहे हैं। हीरा मंडी भी खत्म हो गई है और मेरी शादी नहीं हो पाई। शर्मिन तक की शादी हो गई है। जिस पर मनीषा कोइराला ने कहा कि ऋचा ने भी शादी कर ली और अब वह प्रेग्नेंट भी है।
इसी शो के दौरान ऋचा चड्ढा ने 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' वेब सीरीज की शूटिंग के बाद अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि "मेरी अच्छी प्रैक्टिस हो चुकी है और मेरे कॉस्ट्यूम का वजन 30 किलो था। लेकिन जब मैं शादी के आउटफिट पहने थे तो उसका वजन बिल्कुल भी नहीं लग रहा था। आराम से कूदो, गांव कुछ भी करो कुछ नहीं लगा।"


Click it and Unblock the Notifications


