मिर्गी के दौरों ने तबाह कर दिया हसीना का पूरा करियर, रातों रात बन गईं थीं स्टार, अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी!

साल 2002 में एक गाना और ये गाना आते ही इतना पसंद किया गया था कि एक्ट्रेस रातों रात स्टार बन गई। कई एल्बमों के लिए इस हसीना की डिमांड इतनी थी कि वो डेट्स तक नहीं दे पा रही थीं।
लेकिन किसको पता था कि एक बीमारी उनका पूरा करियर खा जाएगी और वो इंडस्ट्री से गायब हो जाएंगी। हम बात कर रहे हैं कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की। 2002 में कांटा लगा के रीमिक्स वर्जन के साथ अपनी बोल्डनेस के कारण मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला सफलता की बुलंदी पर थीं।
लेकिन उनको एक बीमार थी जिसको मिर्गी बोलते हैं। इस बीमारी के कारण अचानक उनको समस्या शुरु हुई और दौरे पड़ने लगे। ये दौरे ऐसे थे कि शेफाली काफी परेशान होने लगीं। दौरे काफी बढ़ गए और कहीं भी आने लगे। इसके बाद शेफाली ने सबकुछ छोड़कर अपनी बीमारी पर ध्यान देना शुरु किया। उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया और फिर वो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनीं।
बिग बॉस में आईं दोबारा नजर
करीब दो दशकों के बाद फिर से शेफाली जरीवाला को पर्दे पर देखा गया था। वो सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनीं थीं और काफी पसंद गईं थीं। उनका सफर लंबा रहा और एक वक्त लग रहा था कि वो शो जीत भी सकती हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ लेकिन लोगों के दिल में उनके लिए प्यार फिर से जाग गया था। फिलहाल शेफाली काफी मस्ती से जीवन जी रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
वर्तमान में शेफाली जरीवाला अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में रहती हैँ। वो अक्सर बोल्ड और हॉट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैँ। ज्यादातर शेफाली को स्वीमिंग पूल में देखा जाता है। अपने पति के साथ बिकिनी में पोज देतीं शेफाली को लोग काफी ज्यादा संख्या में फॉलो करते हैं। फैंस को इंतजार है कि एक्ट्रेस किसी और प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें।


Click it and Unblock the Notifications