कभी ₹300 लेकर एक्टर बनने निकला था ये सुपरस्टार, आज एक फ़िल्म के लेता है 30 करोड़, जानें नेटवर्थ

Yash Struggle Story: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे स्टार्स हैं जिनको अपने करियर में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। साथ ही साथ कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने जमकर काम किया और एक नया मुकाम हासिल किया। आज हम आपको ऐसे ही साउथ एक्टर यश के बारे में बताने वाले हैं। KGF फिल्म से वह हर जगह मशहूर हो चुके हैं और वह कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं।
लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यश एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। लेकिन अभी के समय पर उनके पास शोहरत से लेकर दौलत तक की किसी भी चीज की कमी नहीं है। आज हम आपको यश की टोटल नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।
यश का जन्म कर्नाटक के हसन शहर में 8 जनवरी 1986 में हुआ। हालांकि शायद ही किसी को पता होगा कि उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता का नाम अरुण कुमार गौड़ा और मां का नाम पुष्पा है। लेकिन एक्टर बनने की चाह ने उन्हें बेंगलुरु पहुंच दिया।इस वक्त उनके पास में सिर्फ ₹300 थे।
लेकिन यश ने भी हार नहीं मानी और छोटे-मोटे काम भी किया। साथ ही उन्होंने लोगों को चाय पिलाने का भी काम किया और असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं। एक वक्त था जब वह दिन का ₹50 कमाते थे। लेकिन अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता बन चुके हैं। उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'जमवादा हुडुगी' से डेब्यू किया था।
हालांकि इससे पहले यश को साल 2003 में टीवी सीरियल में भी देखा जा चुका है। फिर साल 2008 में उन्हें फिल्म मोगिना मनासू से असल पहचान मिली। KGF और KGF 2 ने यश के करियर में चार चांद लगा दिए और वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचाने जाने लगे। कभी ₹50 कमाने वाले यश आज करोड़ों के मालिक बन गए हैं।
CAKnowledge.com की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि कन्नड़ एक्टर यश की टोटल नेटवर्थ 53 करोड़ की है। इतना ही नहीं वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 30 करोड़ तक की फीस ले लेते हैं। उन्होंने जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ में 2016 में शादी की थी। अब दोनों के दो बच्चे हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications