18 साल में की पहली शादी, तीन बच्चों के बाद लिया तलाक, 43 साल की उम्र में ये सिंगर बनी थी दूसरी बार दुल्हन

kanika Kapoor Marriage

Kanika Kapoor Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सिंगर हैं जिन्होंने अपनी आवाज और गानों के चलते हर तरफ तहलका मचाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही फीमेल सिंगर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने हिट और सुपरहिट गानों से लोगों का दिल जीता। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही।

दरअसल हम बात कर रहे हैं कनिका कपूर की। उन्होंने अपने करियर में बेबी डॉल से लेकर चिट्टियां कलाइयां जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने साल 1988 में सिर्फ 18 साल की उम्र में राज चंद्रलोक के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन दोनों का साल 2012 में तलाक हुआ। कनिका कपूर के तीन बच्चे भी हैं।

लेकिन आपको बता दें कि तलाक के कई साल बाद साल 2022 में कनिका कपूर ने गौतम हाथीरमानी के साथ में शादी की। काफी सारे लोगों द्वारा तो सिंगर को इसके लिए ट्रोल भी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी कनिका ने वही किया जो वह करना चाहती थी। कनिका ने अपनी दूसरी शादी लंदन में की।

कनिका कपूर के शादी के फंक्शन भी बहुत धूमधाम से हुए थे। उनकी शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी। अपनी शादी में उन्होंने पेस्टल आउटफिट पहना हुआ था। ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने बताया था कि गौतम के साथ वह 15 साल से दोस्त थी। इतना वक्त साथ में बिताने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया था।

कनिका कपूर ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि साल 2014 में उन्होंने गौतम से शादी के लिए पूछा था। लेकिन गौतम को लगा कि सिंगर मजाक कर रही है। खान की 2020 में एक बार फिर से कनिका ने शादी के लिए पूछा तो 2 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

More from Filmibeat

Read more about: kanika kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X