28 फिल्में और 17 Flop, सिर्फ दो ब्लॉकबस्टर, फिर भी बॉलीवुड की क्वीन.. जानें कौन
अपने 12 साल के करियर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने कुल 28 फिल्में की हैं। इन फिल्मों में 17 फिल्म जबरदस्त फ्लॉप रहीं और बाकी हिट और एवरेज रहीं। वहीं इस एक्ट्रेस ने सिर्फ 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बल पर बॉलीवुड में अपनी वो पहचान बनाई जो शायद हर किसी के बस की बात नहीं है। और तो और ये एक्ट्रेस फिल्मों से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर सुर्खियों में रही हैं। आलम ये हो गया था कि इस एक्ट्रेस को लेकर पूरा बॉलीवुड दो हिस्सों में बट गया एक सपोर्टर तो दूसरा हेटर।
[2018 की सबसे खतरनाक Adult फिल्म, बस 4 दिन इंतजार, पार होगी बोल्डनेस की हदें]
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत की। कंगना के करियर की टर्निंग प्वॉइंट मानी जाने वाली फिल्म क्वीन को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। ये वहीं फिल्म है जिसके बाद कंगना सुपरस्टार एक्ट्रेस के तौर पर खुद को साबित कर पाईं। फिल्म तो हिट रही ही साथ ही कंगना के करियर की गाड़ी भी निकल पड़ी। इसी फिल्म के बाद हर कोई कंगना के टैलेंट का मुरीद हो गया और वे रातों-रात सुपरस्टार बन गईं।

इन दिनों कंगना अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। ये दो फिल्में हैं 'मेंटल है क्या' और 'मणिकर्णिका'। कंगना इन दिनों अपने करियर के पीक पर तो चल रही हैं लेकिन 3 सालों से उन्हें एक हिट की सख्त दरकार है। आगे जानें कंगना की सबसे बड़ी फिल्म क्वीन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप-


Click it and Unblock the Notifications











