सिर्फ 600 रुपए की साड़ी पहने एयरपोर्ट पहुंची कंगना रनौत, लोगों को दी राष्ट्रवादी बनने की सलाह

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती के चलते भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में चंद्रमुखी फिल्म रिलीज हुई जिसके लिए वह सुर्खियों में भी बनी हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हुई है।
कंगना रनौत का वीडियो हो रहा जमकर वायरल
लेकिन अब जल्दी ही वह इमरजेंसी फिल्म में भी नजर आने वाली है। जिसमें वह इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। कंगना रनौत अपनी फिल्मों के अलावा अपनी वेस्टर्न ड्रेस और अलग तरीके के आउटफिट को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच कंगना रनौत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सिर्फ ₹600 की साड़ी पहनी हुई है।
दरअसल आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर एक वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही है और वहां पर वह साड़ी पहने और खुले बालों में देखी जा सकती हैं। साथ ही आपको बता दें कि उन्होंने एक बैग भी लिया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी इस साड़ी की कीमत सिर्फ ₹600 है।
कंगना रनौत ने लोगों को राष्ट्रवादी बनने की दी सलाह
इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि "यह साड़ी मैंने सिर्फ ₹600 में कोलकाता से खरीदी। स्टाइल इंटरनेशनल ब्रांड का गुलाम नहीं है। अति राष्ट्रवादी बनने की कोशिश करें और अपनी चीजों को प्रमोट करना ना भूले। आपकी हर एक काम में देश को फायदा मिलना बहुत जरूरी है। आपको लोकल चीज खरीदनी चाहिए और इससे कई परिवारों को दो वक्त का खाना मिल जाता है। वोकल फॉर लोकल, जय हिंद।"


Click it and Unblock the Notifications
