रातों रात कंगना रनौत के हाथ से फिसले 25 प्रोजेक्ट, करोड़ों के नुकसान पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है और इतना ही नहीं वह अपनी बेबाक अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं. इतना ही नहीं हाल ही में ट्विटर के सीईओ एलन मस्क की "मैं जो चाहता हूं वही कहूंगा" वाली कमेंट को लेकर एक्ट्रेस ने उनकी खूब तारीख की है. एक्ट्रेस ने बुधवार के दिन इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने इस बात का दावा किया कि जबसे एक्ट्रेस ने राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ अपनी बातों को दूसरों के सामने रखना शुरू कर दिया है तभी से उन्हें 30 से 40 करोड़ का नुकसान होने लग गया है. एक्ट्रेस के इस दावे के बाद में उन्हें रातोंरात 25 ब्रांड एंडोर्समेंट से रिमूव कर दिया गया.
कंगना रनौत को 20 से 25 ब्रांड एंडोर्समेंट से रातों-रात धोना पड़ा हाथ
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एलेन के हाल ही के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट साझा किया. जिसमें उस कहानी का टॉपिक बताया गया, "एलन मस्क: मैं यही कहूंगा जो मैं चाहता हूं, और अगर इसका रिजल्ट पैसा होना है तो ऐसा ही होगा. " इसको शेयर करते हुए उन्होंने यह भी लिखा कि यह चरित्र है और सच्ची स्वतंत्रता के साथ-साथ सफलता, हिंदू धर्म के लिए बोलना, राजनेताओं और राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ बोलने पर मुझे 20 से 25 ब्रांड एंडोर्समेंट से हाथ धोना पड़ा और मुझे रातों रात निकाल दिया गया. जिस वजह से मुझे 30 करोड़ का नुकसान हुआ.
कंगना रनौत ने की एलन मस्क की प्रशंसा
कंगना रनौत ने इस बात का भी जिक्र किया कि मैं स्वतंत्र हूं और मुझे पूरी तरीके से कहने का हक है. मुझे कुछ भी कहना है तो इस पर किसी को मुझे रोकना नहीं चाहिए. जो भी एजेंडे से चलने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियां हैं और उनके कॉरपोरेट ब्रांड है. वह भारत की संस्कृति और अखंडता से नफरत या करते हैं. इसीलिए मैं एलन मस्क की काफी ज्यादा सरहाना करूंगी और ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई सिर्फ और कमजोरियों को ही दर्शाता है. कम से कम अमीर लोगों को पैसे की परवाह तो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए और मैं जितना देखती हूं जो ज्यादा अमीर होते हैं वही काफी ज्यादा इन चीजों से वंचित हो जाते हैं.
कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
कंगना रनौत की अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह जल्दी ही चंद्रमुखी 2 के अंदर नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्धा और द अवतार: सीता में भी नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस के पास कतार में तेजस फिल्म भी है जिसमें वह वायुसेना के पायलट की भूमिका निभाएंगी। दर्शक भी उनकी फिल्मों के लिए काफी उत्साहित बने रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications