जब सैनेटरी पैड के लिए कंगना रनौत मां से बोल देती थी झूठ, महीने में तीन बार मांगती थी पैसे, करती थी ये काम

कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री में धाकड़ गर्ल के नाम से जाना जाता है। बता दे कि उनकी बेधड़क अदाकारी के चलते वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इतना ही नहीं वह हर मुद्दे पर अपनी राय देना भी पसंद करती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने नीना गुप्ता के सपोर्ट में नारीवाद की परिभाषा लोगों को समझाई। इसी के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं।
झूठ बोलकर मां से पैसे लेती थी एक्ट्रेस
लेकिन अब हाल ही में कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की और अपने एक बचपन का किस्सा सुनाया। उन्होंने इसमें बताया कि वह अपनी मां से पीरियड के पेड के लिए झूठ बोलकर पैसे मांग लिया करती थी। एक्ट्रेस यह भी बताती है कि वह अपनी मां से झूठ बोलकर महीने में तीन बार पेड़ के लिए पैसे ले लेती थी। लेकिन जब सच में उनको पेड की जरूरत होती थी तो वह अपनी मां से कह देती थी कि लेकर आ जाओ।
एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस ने दिया रिएक्शन
इसके बाद में कंगना रनौत ने यह भी बताया कि वह जरूरत पड़ने पर बाद में उन पैसों से अपना मेकअप का सामान खरीद लिया करती थी। एक्ट्रेस ने इस पर लिखा कि "मां सच में बहुत अमीर बेस्ट फ्रेंड होती है। वह हमेशा सपोर्ट में खड़ी रहती है।" एक्ट्रेस की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद में लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और अपने बचपन के किस्से को भी साझा कर रहे हैं। कोई तो कह रहा है कि मैं पापा से किताबों के लिए पैसे मांगता था और वीडियो गेम्स में उड़ा देता था।
कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
अगर हम कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में तेजस में एक्ट्रेस को देखा गया था। लेकिन यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर बुरी तरीके से फ्लॉप हुई। कंगना रनौत की फिल्में एक के बाद एक बड़ा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि इन सब के बीच एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक फैंस के साथ में साझा की और बताया कि उन्होंने अपनी अगली साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी की शूटिंग शुरू की है।


Click it and Unblock the Notifications
