बॉलीवुड के इन स्टार्स ने अपने घरों में बनवाए हैं बेहद शानदार मंदिर, हीरे से लदी है सोने की मूर्तियां

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो की आलीशान घरों में रहा करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिनके घरों में भगवान के लिए भी बहुत ही खूबसूरत तरीके से मंदिर बनवाए गए हैं। आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का घर शामिल है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं और आपको बता दें कि मुंबई में वह अपने परिवार के साथ जलसा नाम के एक बंगले में रहते हैं। बता दे कि अमिताभ बच्चन ने अपने घर में बेहद ही खूबसूरत और भव्य मंदिर बनवा रखा है। जिसकी तस्वीर भी एक्टर ने खुद सजा की थी। उन्होंने अपने घर के मंदिर को सफेद संगमरमर से बनवाया हुआ है। इसमें राम परिवार से लेकर हनुमान और गणपति की मूर्तियां भी रखी हुई है। तूने अपने घर के मंदिर में घंटियां भी लगा रखी हैं।
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने भी अपने घर में छोटा और बेहद खूबसूरत मंदिर बनवा रखा है। जिसमें उन्होंने गणेश जी की बड़ी मूर्ति स्थापित की हुई है और हरे रंग के कपड़े उन्हें पहन कर रखे हैं। एक्ट्रेस ने अपने मंदिर को फूलों से सजाया हुआ है।
कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने होमटाउन मनाली में अपने आलीशान घर में बहुत सुंदर मंदिर बनवा रखा है। जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद सजा की थी। कंगना अक्सर तीज त्योहारों के अवसर पर अपने पूरे परिवार के साथ घर के मंदिर में पूजा करती नजर आती हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक फिटनेस आइकॉन भी है। उनके आलीशान बंगले में बेहद ही भव्य मंदिर बना हुआ है। जिसकी वह झलक अक्सर फैंस के साथ में शेयर करती रहती हैं। अक्सर हर त्यौहार पर एक्ट्रेस को घर के मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा करते हुए देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications