हमेशा से ही ऐसी नहीं थीं कंगना रनौत, मॉडलिंग के दिनों में पतली आईब्रो वाली लड़की नहीं आती थी पहचान में

कंगना रनौत अपने आप में ही एक मिसाल हैं। जिन्होंने जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। कंगना रनौत को उनके बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी जाना जाता है।
कंगना रनौत का लुक धीरे-धीरे ऐसी चेंज होता नज़र आ रहा है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस और भी ज्यादा ग्लैमरस होती जा रही है। लेकिन अगर हम कंगना रनौत की पुरानी तस्वीरों पर नजर डालते हैं तो फैंस उन्हें पहचान तक नहीं पाते हैं।
कंगना की पुरानी तस्वीर देख पहचान नहीं पा रहे फैंस
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कही जाने वाली कंगना रनौत अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत की अगर पुरानी तस्वीरों पर नजर डालते हैं तो उन तस्वीरों में वह काफी अलग नजर आती है। अगर अभी की तुलना में देखा जाए तो जब एक्ट्रेस में अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी आइब्रोज काफी पतली होती थी। जब भी लोग उनकी पुरानी तस्वीरों को देखते हैं तो उनकी नजर में सबसे पहले यही बात आती है।
इवेंट्स में जाने से कतराती हैं कंगना
इतना ही नहीं कंगना रनौत को 2008 में फिल्म 'फैशन' के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। लेकिन अब कंगना रनौत अवार्ड इवेंट में जाने से कतराती हैं। लेकिन ऐसा पहले बिल्कुल भी नहीं था और वह कई सारे इवेंट्स में भी जाया करती थी। इतना ही नहीं कंगना रनौत को उनकी डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' के लिए भी नवाजा गया था।
हमेशा से कंगना रनौत रही हैं कॉन्फिडेंट
कुछ खबरों की मानें तो कंगना रनौत और महेश भट्ट के काफी अच्छे रिश्ते भी बताए जाते थे। लेकिन अब अक्सर देखा जाता है कि महेश भट्ट और आलिया भट्ट के हमेशा कंगना रनौत खिलाफ ही नजर आती हैं। इतना ही नहीं कंगना रनौत अपने कॉलेज के दिनों की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर करती हुई देखी जाती है। कुछ वक्त पहले उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर किया था जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था। हालांकि आपको बता दें कि कंगना रनौत हमेशा से ही काफी कॉन्फिडेंट रही है। आज भी उनका यही अंदाज देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications


