हाथापाई तक पहुंची बॉलीवुड सेलेब्स की लड़ाई... किसी ने जड़ा थप्पड़ तो किसी ने उड़ाया मज़ाक

Kangana Ranaut Taapsee Pannu Isha Deol Amrita Rao Salman Khan Shahrukh Khan bollywood celebs fight

बॉलीवुड में इन दिनों किसी के बीच तो प्यार देखने को मिलता है तो किसी के बीच लड़ाई झगड़े. इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुछ ऐसे तारे तो ऐसे भी हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. इतना ही नहीं कई सारे कलाकार तो ऐसे भी हैं जो कि अपने लड़ाई झगड़ों को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए. इसीलिए आज हम कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बात करने वाले हैं जो कि अपने विवादों के चलते सुर्खियों में आ गए थे.

ईशा देओल और अमृता राव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा देओल बेहतरीन बॉलीवुड की अभिनेत्री मानी जाती है और उन्होंने एक बार 'प्यारे मोहन' के सेट पर मशहूर अभिनेत्री अमृता राव को कान के नीचे थप्पड़ जड़ दिया था. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो आपको बता दें कि अमृता ने ईशा को कुछ अपमानजनक बात कह दी थी और इसी वजह से उन्होंने थप्पड़ मार दिया था.

सलमान खान और शाहरुख खान

बता दें कि साल 2008 में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच में एक विवाद छिड़ गया था. दरअसल स्टार न्यूज़ के साथ में एक इंटरव्यू में सलमान खान ने इस विवाद को लेकर कहा था कि हम आंख से आंख मिलाकर नहीं देख पाते हैं. वह अपने लिए बहुत ही अच्छी तरीके से काम कर रही हैं और भगवान उन्हें तरक्की दे. मैं अपनी जगह पर बिल्कुल ठीक हूं और खुश भी हूं. वह अपनी जगह सही हो सकता है उनकी राय सही हो सकती है लेकिन मैं अपने तरीके से पूरी तरह सही हूं.

सोनू निगम और दिव्या खोसला

मशहूर सिंगर सोनू निगम को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि उनका हर एक गाना हर किसी के जहन को छूकर जाता है. लेकिन आपको बता दें कि सोनू निगम ने भूषण कुमार पर संगीत उद्योग में माफिया चलाने का गंभीर आरोप लगा दिया था. जिसके चलते भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर जमकर सोनू निगम को ट्रोल कर दिया था.

कंगना रनौत और तापसी पन्नू

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू का मजाक बनाते हुए उन्हें कंगना के अतीत की सस्ती कॉपी बता दिया था. जिसके बाद में यह विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था. तापसी पन्नू और कंगना के बीच में काफी विवाद भी देखने को मिला था. इतना ही नहीं कंगना रनौत भी वक्त वक्त पर कई सारे ट्वीट करते हुए तापसी का मजाक उड़ाती हुए नजर आई.

अजय देवगन और करण जौहर

काजोल और करण जौहर एक वक्त पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. लेकिन आपको बता दें कि अजय देवगन की 'शिवाया' और करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज हुई थी. जिसके बाद में अजय देवगन ने करण जौहर पर शिव को बदनाम करने के लिए कमाल आर खान यानी कि केआरके को रिश्वत देने का गंभीर आरोप लगा दिया था और इसके लिए उन्होंने ट्वीट का सहारा भी लिया था.

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut tapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X