..................... Kangana Ranaut slays in sexy photoshoot and kills with bold statements - Hindi Filmibeat

बोल्ड बयान के साथ कत्ल करती हैं कंगना रनौत - कभी बिकीनी पर तो कभी बॉलीवुड पर

कंगना रनौत से लोग डरते हैं क्योंकि जब वो बेबाकी पर उतरती हैं तो अच्छे अच्छों को धोकर रख देती हैं। अब कंगना ने एक बार फिर पूरे बॉलीवुड को लपेटे में लेकर बयान देना शुरू किया है। सबसे पहले तो उन्होंने मणिकर्णिका के एक्स डायरेक्टर कृष पर बयान दागते हुए कह डाला है कि उन्हें मानना पड़ेगा कि अब फिल्म की डायरेक्टर मैं हूं। वो कुछ नहीं कर सकते, फिल्म बन चुकी है।

वहीं कंगना ने बॉलीवुड का उनका साथ ना देने पर कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि ये मेरा साथ ना देने का किस तरह का रैकेट है। जैसे कि सब एक गुट बनाकर मेरे खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं। लेकिन मुझे इन बातों से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मैं अपना काम करना जानती हूं और कर रही हूं।

kangana-ranaut-slays-with-sexy-photoshoot-and-kills-with-bold-statements

हाल ही में कंगना ने अपने साथ की सारी हीरोइनों पर ताना कसते हुए कहा था कि वो लोग ऐसे बर्ताव करती हैं जैसे कि कंगना नाम की कोई हीरोइन है ही नहीं। पता नहीं मैं किसी और दुनिया में हूं या फिर वो लोग किसी और दुनिया में हैं, मुझे समझ नहीं आता। कंगना रनौत मणिकर्णिका के साथ एक बार फिर खुद को साबिक कर चुकी हैं।

अब कंगना अश्विनी अईयर तिवारी की पंगा की तैयारी में लग चुकी हैं। वहीं उनकी अगली रिलीज़ होने वाली फिल्म है एकता कपूर की मेंटल है क्या। देखिए कंगना के कुछ बेहद बोल्ड फोटोशूट और बयान -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X