52 सर्जरी, ट्रॉमा, खौफ... जब कंगना रनौत की सगी बहन के साथ लड़के की गंदी हरकत, लाइफ संवारने में लगे कई साल

कंगना रनौत को बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आज हम आपको कंगना रनौत के नहीं बल्कि उनकी बहन रंगोली चंदेल के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक होने के चलते कंगना रनौत के पुराने जख्म ताजा हो गए। तब उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए उस हादसे को शेयर किया जो उनकी बहन के साथ हुआ था। दरअसल कंगना की बहन रंगोली चंदेल पर एसिड अटैक हुआ था।
कंगना रनौत ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि जब मैं टीनएजर थी तो मेरी बहन रंगोली पर रोड साइड रोमियो ने एसिड फेंक दिया था। इसके बाद उसकी 52 सर्जरी करवाई गई। अनगिनत मेंटल और फिजिकल ट्रॉमा से वह गुजरी थी। हम पूरी तरह टूट चुके थे। मुझे भी थेरेपी की जरूरत पड़ी क्योंकि मेरे अंदर डर बैठ गया था कि मेरे पास से गुजरा हुआ शख्स मुझ पर एसिड ना फेंक दे। इसीलिए जब भी कोई बाइक या कार मेरे पास से गुजरती तो मैं अपना चेहरा पूरी तरह ढक लेती। ये अत्याचार रुक नहीं रहे हैं। सरकार को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।
अगर हम कंगना रनौत की बहन रंगोली के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनके जख्म आज भी नहीं भरे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने हिम्मत करके जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया। रंगोली आप शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है। जब उन पर एसिड अटैक हुआ तो उनकी उम्र 21 साल की थी और आधा चेहरा उनका जल गया था। यहां तक कि उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। एक कान पिघल गया और एक ब्रेस्ट पूरी तरीके से डैमेज हो गई। कंगना और उनके परिवार ने जो दर्द सहा वह काफी दर्दनाक था।


Click it and Unblock the Notifications











