जब Kangana Ranaut ने साइन कर ली थी एडल्ट फिल्म, इस डायरेक्टर ने सिर्फ बाथरोब में करवाया था पोज

Kangana Ranaut: कंगना रनौत आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। आज वो एक मजबूत और बेबाक महिला के तौर पर देखी जाती हैं। लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा है। एक इंटरव्यू में अपने बॉलीवुड सफर के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया था कि कैसे एक निर्देशक ने उन्हें अपनी एडल्ट फिल्म के लिए साइन कर लिया है, जिसके लिए उन्होंने कंगना से सिर्फ बाथरोब में फोटोशूट करवाया था।
कंगना ने एक टीवी शो में बताया था कि उन्हें गैंगस्टर फिल्म से पहले कई एडल्ट फिल्मों के ऑफर मिले थे। उन्होंने एक फिल्म लगभग साइन भी कर ली थी। उस वक्त कंगना 17- 18 साल की थीं।
अपने बॉलीवुड सफर के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कंगना ने बताया कि उनके लिए यह सफर आसान नहीं रहा था। जब वह बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, तो उनके माता पिता काफी डरे हुए थे क्योंकि यहां काफी अलग अलग मानसिकता के लोग रहते हैं।

पहलाज निहलानी की एडल्ट फिल्म
कंगना ने बताया, बॉलीवुड में उन्हें सबसे पहले पहलाज निहलानी ने एक फिल्म का ऑफर दिया था, जिसका नाम था 'आई लव यू बॉस'। जिसके लिए उन्होंने कंगना से एक फोटोशूट की बात की थी। फिल्म की कहानी एक युवा लड़की की थी, जो अपने बॉस से प्यार करने लग जाती है। यह काफी बोल्ड तरह की फिल्म थी।

बाथरोब में देना था पोज
कंगना ने कहा, जब मैं फिल्म के लिए फोटोशूट करने पहुंची, तो उन्होंने मुझे एक बाथरोब दिया.. कोई अंडरगार्मेंट्स दिया ही नहीं। और बाथरोब सैटिन का था।मुझे उस बाथरोब को पहनकर एक टांग निकालकर हॉट पोज देना था। मैंने कहा, कम से कम एक टेप ही दे दो, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। कह सकते हैं कि वह एक बी ग्रेड फिल्म थी।

फोटोशूट के बाद मैं गायब हो गई
कंगना ने बताया- किसी तरह मैंने वो फोटोशूट दिया.. लेकिन उसके बाद मैं गायब हो गई। मैंने अपना फोन नंबर बदल लिया। कहीं ना कहीं मुझे अंदाजा था कि ये फिल्म मेरे लिए सही नहीं है।
कंगना ने कहा, मैं वैसी लड़की नहीं हूं कि क्लीवेज नहीं दिखाना है, और ये सीन नहीं करना या वो नहीं करना है। लेकिन उस वक्त वह फिल्म मेरे लिए सही नहीं थी।

फिर मिली गैंगस्टर
मैंने अपने दिल की बात सुनी और उस फिल्म को छोड़ दिया। फिर मुझे अनुराग बसु की गैंगस्टर के लिए चुना गया और वो मेरी डेब्यू फिल्म बनी।
मैं पहली फिल्म से ही किसी छवि में बंधना नहीं चाहती थी। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे गैंगस्टर या फैशन जैसी फिल्में मिली, जो मुझे ऊपर ले गईं।


Click it and Unblock the Notifications











