जब बीच सड़क कंगना रनौत की छाती पर लड़के ने मारा था जोरदार मुक्का.. छलके एक्ट्रेस के आंसू

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेबाक एक्ट्रेस कहीं जाने वाली कंगना रनौत काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखना पसंद करती हैं और कई बार उनके बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं. लेकिन फिर भी वह किसी से डरती नहीं है और बेबाक अंदाज से हर किसी को हैरान कर देती हैं. लेकिन आपको बता दें कि उनके जीवन में ऐसे कई सारे हादसे हुए जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा. आज हम उनके जीवन में घटे हुए कुछ किस्सों के बारे में आपको बताने वाले हैं.
कंगना रनौत को बचपन से था एक्ट्रेस बनने का शौक
बता दे कि कंगना रनौत का जन्म हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च साल 1987 में हुआ. उनकी मां एक शिक्षिका थी और उनके पिता साधारण बिजनेसमैन हुआ करते थे. तो वही कंगना रनौत के परदादा राजनीति और प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हुआ करते थे. एक्ट्रेस के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी एक डॉक्टर बने. लेकिन बचपन से ही एक्ट्रेस को एक्टिंग का शौक चढ़ गया था. जिस वजह से अपने सपने को पूरा करने के लिए वह घर से भाग गई. इसके बाद में उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने बहुत मेहनत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई और अपनी शर्तों के मुताबिक काम किया.
बचपन में ही घर छोड़कर भाग आई थी एक्ट्रेस
शुरुआत से ही कंगना रनौत को पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था और जब उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा पूरी की तो उनके परिवार और उनकी मां ने शादी के लिए रिश्ते तलाश करने शुरू कर दिए थे. लेकिन कंगना रनौत शादी नहीं करना चाहती थी. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस बनना था और उन्होंने इस बात का फैसला ले लिया कि वह चुपचाप घर छोड़कर चली जाएगी और बाद में एक्ट्रेस घर से भाग गई.
कंगना ने पहली ही फ़िल्म से बटोरी तारीफें
घर से भागने के बाद कंगना रनौत दिल्ली आई और यहां पर एक मॉडलिंग एजेंसी में काम करना शुरू किया. बाद में एक्ट्रेस की मुलाकात महेश भट्ट से हुई और उन्होंने एक्ट्रेस की प्रतिभा देखकर उन्हें अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म गैंगस्टर में मौका दिया. कंगना रनौत भी मान गई और उन्होंने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था और खूब उन्होंने तारीफें भी बटोरी. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था. कंगना रनौत के बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया.
कंगना के साथ हुआ भयावह हादसा
लेकिन इतनी कामयाबी हासिल करने वाली कंगना रनौत के जीवन में काफी सारी मुश्किलें आई. एक्ट्रेस को कई सारे हादसों से गुजरना पड़ा. कंगना ने इस बात का खुलासा किया था कि स्कूल के समय पर उनके साथ में एक बेहद ही भयावह घटना हुई थी. उन्होंने बताया था कि एक बार जब वह साइकिल से स्कूल से घर आ रही थी तब अचानक से एक लड़का उनकी साइकिल का पीछा करते हुए बाइक से आया.
उनके साथ में बदतमीजी करने की कोशिश की. लेकिन कंगना ने इसका विरोध किया और वह लड़का कामयाब नहीं हो पाया तो उनकी छाती पर जोरदार मुक्का मार दिया. इसके बाद में कंगन अचानक से बेहोश हो गई और सड़क पर गिर गई और लड़का वहां से भाग गया.


Click it and Unblock the Notifications
