पति-पत्नी के रिश्ते के बीच 'वो' बनकर आई ये हीरोइने और तोड़ दिया घर, किसी ने रचाई शादी तो कोई आज भी है कुंआरी

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी अभिनेत्रियां हैं जो कि अपने प्यार के चर्चों के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके अफेयर के चर्चे भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं. लेकिन हिंदी सिनेमा में कई बार देखा गया है कि एक्ट्रेसेस शादीशुदा सितारों को डेट करने लग जाती है. जिस वजह से बाद में उनके घर भी टूट जाते हैं. इसीलिए आज हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें होम ब्रेकर का टैग हासिल हुआ.
कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती है और इतना ही नहीं उनकी अदाकारी भी काफी दर्शकों को पसंद आती है. कुछ वक्त पहले उनका नाम ऋतिक रोशन के साथ में जोड़ा था. जिसके बाद में ऋतिक को उनकी पहली पत्नी सुजैन ने तलाक दे दिया था.
रानी मुख़र्जी
रानी मुखर्जी भी अपनी खूबसूरती के चलते लोगों के दिलों पर राज करती हैं. इसके साथ-साथ आपको बता दें कि उनकी अफेयर की चर्चा भी काफी जोरों शोरों से बनी रहती थी. लेकिन बाद में आदित्य चोपड़ा ने अपनी पहली पत्नी पायल खन्ना को तलाक दिया और रानी मुखर्जी से शादी करनी थी.
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन के बारे में हर कोई जानता है और उनके लव अफेयर्स के भी खूब चर्चे रहे हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की है. लेकिन एक वक्त था जब उनका नाम विक्रम भट्ट के साथ में जुड़ गया था और बाद में उन्हें होम ब्रेकर का भी टैग मिल गया था.
श्रीदेवी
श्रीदेवी अपनी खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा पसंद की जाती थी और उनकी फिल्में भी दर्शकों को खूब पसंद आती थी.इसी के साथ आपको बता दें कि उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही. उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर ली थी और इसी वजह से बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया था.
लारा दत्ता
लारा दत्ता हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार है और इतना ही नहीं उन्होंने महेश भूपति के साथ में शादी की थी. हालांकि वह उनकी दूसरी पत्नी है और इसी वजह से लोग उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी कर दिया करते हैं.
रेखा
रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है और इतना ही नहीं इन दोनों के रिलेशनशिप के खूब चर्चे भी उड़े हैं. बताया तो यह भी जाता है कि दोनों का रिश्ता अमिताभ की शादी के बाद शुरू हुआ और बाद में रेखा को होम ब्रेकर का टैग मिल गया था.


Click it and Unblock the Notifications